स्कूल में निकला 7 फीट लंबा कोबरा, सांप को देखते हुए ही स्कूल के छात्रों में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक स्कूल में खतरनाक जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया । सर्पमित्र श्रीकांत ने कोबरा को पकड़कर जंगल मे छोड़ा गया।

बैतूल,30 सितंबर। मध्यप्रदेश के बैतूल स्थित सरकारी स्कूल में 7 फीट का लंबा कोबरा सांप निकलने से क्लास रूम में मौजूद बच्चों में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सर्व मित्र को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सांप पकड़ने वाला मौके पर पहुंचा। लेकिन कोबरा सांप की खबर सुनकर स्कूली बच्चे घबरा गए। शिक्षकों ने बच्चों को समझा कर क्लास रूम के अंदर किया। इसके बाद सर्पमित्र श्रीकांत ने कोबरा सांप का रेस्क्यू शुरू किया। सांप को पकड़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सर्प मित्र श्रीकांत ने बताया कि अगर इस जहरीले सांप ने किसी को काट लिया होता तो उसे बचाना बहुत मुश्किल होता। उसकी जान चली जाती।

पढ़ाई के दौरान अचानक निकला कोबरा

पढ़ाई के दौरान अचानक निकला कोबरा

गुरुवार की सुबह बैतूल की मुलताई तहसील के ग्राम पारडसिंगा सरकारी स्कूल में बच्चे अपने-अपने क्लास रूम में पढ़ाई कर रहे थे तभी कुछ बच्चों ने कोबरा सांप को स्कूल के आसपास घूमते देखा। जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत शिक्षकों को दी। जैसे ही यह खबर स्कूल में फैली तो बच्चों में डर का माहौल पैदा हो गया। कोबरा सांप की खबर सुनने के बाद स्कूली बच्चे एक जगह जमा होकर बैठ गए और सर्पमित्र का इंतजार करने लगे। शिक्षा कौन है सर्पमित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को कोबरा सांप के बारे में जानकारी दी। श्रीकांत ने शिक्षकों से कहा कि आप बच्चों को कोबरा साहब के पास बिल्कुल ना जाने दे, कुछ ही समय लगेगा मुझे वहां पहुंचने में तब तक आप छात्रों का ध्यान रखें।

Recommended Video

    स्कूल में निकला 7 फीट लंबा कोबरा, सांप को देखते हुए ही स्कूल के छात्रों में मचा हडक़म्प
    1 घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा सांप पकड़ाया

    1 घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा सांप पकड़ाया

    स्कूल में सर्व मित्र श्रीकांत के पहुंचने के बाद कोबरा सांप का रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा सांप को पकड़ लिया गया। सर्पमित्र श्रीकांत विश्वकर्मा ने बताया कि सांप बहुत ही जहरीला था, यदि किसी को काट लेता तो उसकी जान चली जाती। इसके बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। सांप बहुत ही लंबा था। जिसका साइज लगभग 7 फीट ज्यादा था। कोबरा सांप गुस्सा करने की प्रवृत्ति के होते हैं। गनीमत रही कि आपने किसी छात्र को परेशान नहीं किया। अगर यह सांप किसी छात्र को काट लेता है तो उसे बचाना बहुत मुश्किल होता।

    सर्पमित्र ने कोबरा सांप को पकड़ने के दौरान छात्रों को दी जानकारी

    सर्पमित्र ने कोबरा सांप को पकड़ने के दौरान छात्रों को दी जानकारी

    सर्व मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा ने कोबरा सांप को रेस्क्यू करने के दौरान छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि सांप को पकड़ने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। क्योंकि कोबरा सांप बहुत जहरीला होता है उसके काटने से इंसान की जान चली जाती है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए विशेष ट्रिक को अपनाना पड़ता है। जैसे आप लोग स्कूल में पढ़ाई करते हैं वैसे ही हमने सांप को पकड़ने के लिए शिक्षा ली हुई है। बिना ट्रेनिंग के सांप को पकड़ने के बारे में कभी नहीं सोचे, वरना यह आपकी जान भी ले सकता है। सांप पर्यावरण के लिए बहुत आवश्यक है।

    सांपों की प्रजाति में सबसे जहरीला कोबरा

    सांपों की प्रजाति में सबसे जहरीला कोबरा

    वैसे तो सांपों में कई प्रजाति पाई जाती है। लेकिन कोबरा सांप दुनिया का सबसे जहरीला सांप होता है। इसकी लंबाई 5.6 मीटर से ज्यादा हो सकती है। सांपों की प्रजाति दक्षिण पूर्व एशिया एवं भारत के कुछ भागों में पाई जाती है। कोबरा सांप दूसरे सांपों को मारकर खा जाते हैं। एशिया के सांपों में यह सर्वाधिक खतरनाक सांप होता है। कोबरा सांप गुस्सा करने वाले होते हैं। ये अपने टारगेट पर पूरी तरह से हमला करते हैं। हिंदू धर्म में इसे भगवान शिव के गले में रहने वाला नाग बताया जाता है। जिसके कारण कई लोग इसकी पूजा भी करते हैं।

    ये भी पढ़ें : 37 साल पहले अग्नि स्नान करने वाले पुरुषोत्तम आनंद महाराज अब लेंगे भू-समाधि ! प्र...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+