कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर सीएम चौहान ने फिर साधा निशाना, भावुक हुईं इमरती देवी
भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में 'आइटम' वाले बयान पर जमकर सियासत हुई है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कमलनाथ पर निशाना साधा है। सीएम चौहान का भाषण सुनकर मंच पर मौजूद भाजपा नेता इमरती देवी की आंखें नम हो गईं।

ग्वालियर में सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मां-बहन और बेटी का अपमान सहन नहीं कर सकता, लेकिन ऐसा आदमी मैंने नहीं देखा। बेशर्मी की हद है। निर्लजता की पराकाष्ठा है। पूरे देश में बहन व बेटी इमरती देवी की आंखों से आंसू बहते देखे हैं।
सीएम चौहान ने कहा कि मीडिया लगातार कहता रहा कि कमलनाथ यह क्या कह रहे हो। उन्होंने मीडिया की बात नहीं मानी। मैंने कहा माफी मांगो तो माफी भी नहीं मांगी। हमने धरना दिया। पूरे प्रदेश में आंदोलन हुआ।
सीएम ने कहा कि कमलनाथ के 'आइटम' वाले विवादित बयान के मामले में राहुल गांधी ने भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राहुल गांधी ने कहा कि कमलनाथ ने गलत किया है। मुझे लगा अब तो कमलनाथ माफी मांग लेंगे। मुझे लगा कि राहुल गांधी तो उनके नेता हैं। अब तो माफी मांगेंगे, लेकिन कमलनाथ ने कहा कि मैं माफी नहीं मांगूंगा।












Click it and Unblock the Notifications