Women Day: IAS और DSP बिट्टू ने संभाली CM की सुरक्षा की कमान, Shivraj बोले, बहनों की योग्यता पर पूरा विश्वास
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के 1 दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने स्टाफ में सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी। सीएम ने कहा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए यह बड़ा कदम है।

Women Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर प्रदेश की सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथों में है। महिला दिवस के 1 दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ महिला अफसर और कर्मचारी दायित्व निभाने के लिए तैनात रहे। इस टीम में सीएम के ओएसडी और उप सचिव प्रीति मैथिल, एसीपी क्राइम ब्रांच बिट्टू शर्मा, इरशाद अली वाहन पायलट, सीएम कारकेड के अलावा सीएम के पीआरओ की जिम्मेदारी बिंदु सुनील ने निभाई। इसके अलावा सीएम के फोटोग्राफर के तौर पर भावना जसपाल ने जिम्मेदारी निभाई।
Recommended Video
बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पौधारोपण करने के लिए भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पहुंचे थे जहां पर उनकी सुरक्षा की कमान महिला अफसरों के हाथों में दिखाई दी। पायलटिंग वाहन में भी महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। गौरतलब है कि इस साल 8 मार्च को होली का त्यौहार है और इस दिन रंगों के त्यौहार के चलते अवकाश है। इस कारण सीएम कारकेड में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 1 दिन पहले महिलाओं की टीम ने संभाली।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि बहनों की योग्यता पर हमें पूरा विश्वास है। वह सुरक्षा जैसे काम भी पूरी जिम्मेदारी एवं साहस के साथ कर सकती हैं। इसलिए आज वाहन चालक, निजी स्टाफ और सुरक्षा से लेकर फोटोग्राफर के रूप में बहनें दिनभर साथ रहेंगी। यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है किंतु होली होने के कारण हम कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहे हैं। इसलिए मैं आज ही सभी बहनों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। उनका मानना है कि हर दिन, हर घण्टा और हर पल बहन- बेटियों का है। महिलाओं के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। सीएम ने कहा कि मुझे संतुष्टि है कि बहन-बेटियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ किया जा सकता है, वह करने की कोशिश की। चाहे लाड़ली लक्ष्मी योजना हो, प्रसूति सहायता,कन्या विवाह योजना, बेटियों की पढ़ाई हो, नगरीय निकाय के चुनावों में 50% का आरक्षण हो, इसी दिशा में लाडली बहना योजना बड़ा कदम है।












Click it and Unblock the Notifications