Bhopal HuT: सौरभ को सलीम बनाने वाला डॉ कमाल भागा, भोपाल के बाद अहमदाबाद में रहा था सक्रिय

इस्लामिक संगठन HuT का सरगना मोहम्मद सलीम को हिंदू से मुस्लिम बनाने के मामले में डॉ कमाल पुलिस की जांच का पता चलते ही भोपाल छोड़कर कहीं भाग निकला। बताया जा रहा वे भोपाल के बाद अहमदाबाद में सक्रिय था।

HuT Muslim: Dr. Kamal Bhaga, who made Saurabh Salim, was active in Ahmedabad after Bhopal

Bhopal HuT News: सौरभ राजवैद्य को मुस्लिम में कन्वर्ट करने के मामले में एटीएस के साथ ही स्थानीय पुलिस अब तक एक्टिव नहीं हुई है। पुलिस के सक्रिय नहीं रहने के चलते सौरभ के पिता अशोक राजवैद्य ने जिस व्यक्ति पर अपने बेटे को धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। उसे घर छोड़कर जाने का मौका मिल गया है। पुलिस के उस तक पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। सौरभ के पिता ने यह भी आशंका जताई थी कि प्रोफेसर डॉ कमाल ने कई लोगों को धर्म परिवर्तित कराने के लिए प्रेरित किया था।

देश में आतंकी साजिश रचने वाले कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) का सरगना मोहम्मद सलीम को हिंदू से मुस्लिम बनाने में अहम भूमिका निभाने वाला डॉ कमाल भोपाल छोड़कर भाग गया है। वह अपने घर पर ही नहीं है। उसे परिजनों ने ऐसे स्थान पर पहुंचा दिया, जहां पर उसे परिजनों के अलावा कोई संपर्क ना कर सके। मोहम्मद सलीम ( सौरभ) के पिता अशोक राजवैद्य के आरोपों के बाद डॉ कमाल भोपाल से गायब हो गया। सलीम (सौरभ) के पिता अशोक राजवैद्य ने आरोप लगाया था कि डॉ कमाल ने ही उनके बेटे का ब्रेनवाश किया था। डॉ कमाल ने ही उनके बेटे को जाकिर नाइक के वीडियो दिखाएं और उनसे मुलाकात करवाई। इसके चलते उनके बेटे सौरभ ने धर्म बदला था।

मोहम्मद सलीम अभी एटीएस की रिमांड पर है उसे 24 मई को अदालत में पेश किया जाएगा इधर जहांगीराबाद में रहने वाले प्रोफेसर डॉ कमाल के घर पर उसकी मां और पिता के साथ पत्नी और बच्चे रहते हैं। इस मामले में कमाल का नाम आते ही घर वालों ने उसे किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया। बताया जाता है कि जिस कॉलेज में कमाल और सौरभ साथ में काम करते थे। उस कॉलेज ने कमाल को 2016 में निकाल दिया था। इसके बाद कमाल हैदराबाद में नौकरी करने के लिए चला गया था। करीब सवा साल पहले उसने वह नौकरी भी छोड़ दी और वापस भोपाल आकर रहने लगा था। इसी बीच एचयूटी का राज खुल गया, जिसके सरगना के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को मुस्लिम बनाने वाला यही कमाल है। इसके बाद से वह भोपाल छोड़कर कहीं चला गया है।

कमाल के पीछे कौन

अभी यह सामने नहीं आया कि कमाल के पीछे कौन है जो सौरभ जैसे को धर्म परिवर्तित करवाने के लिए काम कर रहा है। इस मामले में जाकिर नाइक का भी नाम सामने आया था, लेकिन एटीएस की जांच में अभी तक यह सामने नहीं आया कि मोहम्मद सलीम और जाकिर नाइक की कहीं पर मुलाकात हुई हो। हालांकि यह बात सामने आई है कि सौरभ को कमाल ने जाकिर नाइक के कई वीडियो दिखाए। इन वीडियो को दिखाकर ही धर्म परिवर्तन करने के लिए सौरभ को प्रेरित किया गया था।

मोहम्मद सलीम ने अपने कई हिंदू दोस्तों को इस्लाम के लिए किया प्रेरित

कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) से जुड़े संदिग्ध कट्टरपंथी मोहम्मद सलीम ने अपने कई हिंदू दोस्तों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया था। यह खुलासा उसके दोस्तों ने किया है। भोपाल के लांबाखेड़ा में रहने वाला एक ब्राह्मण युवक भी उसके संपर्क में था। सलीम उसे भी कन्वर्ट करके मुस्लिम बनाना चाहता था। लेकिन उसके पिता की सख्ती के बाद उसने सलीम उर्फ सौरभ से दूरी बना ली।

इस्लाम की तारीफ करते हुए लेकर गया था मस्जिद: तपेश

तपेश ने बताया कि कॉलोनी में पहले मैं और सौरभ साथ में क्रिकेट और बैडमिंटन खेलते थे। उसी वक्त पता चला है कि यह मुस्लिम बन चुका है यह बात रही होगी करीब 2010 की। इस दौरान मैं बार-बार मुझे इस्लाम के बारे में बताता रहता था। उसने मुझे कुरान भी पढ़ने के लिए दी। सौरभ बताता था कि इस्लाम ही सबसे अच्छा धर्म है। एक बार वे मुझे करोंद की मस्जिद लेकर आया। यहां पर उसने नमाज पढ़ी। इसके बाद वह मुझे नबी मस्जिद भी लेकर गया, जहां पर उनकी पंगत चल रही थी। यहां पर मुझे नॉनवेज परस दिया गया, लेकिन मैं नहीं खाता था तो वहां से बाहर आ गया। मेरे पिता ने चेतावनी दी थी कि उसके साथ रहना है, तो घर छोड़ दो। इसके बाद मैंने दूरी बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+