बीवी से जबरदस्ती करते मेहमान को पति ने देखा, मारकर रेत में गाड़ दिया

Anuppur news , अनुपपूर। जिले के राजेन्द्रग्राम पुलिस थाना इलाके में दो दिन पहले जमीन में गड़े मिले शव के मामले का पर्दाफाश हो गया है। इसमें चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। वारदात को पति-पत्नी ने मिलकर अंजाम दिया था।

husband wife arrested in murder case of anuppur

जानकारी के अनुसार अनूपपुर कोतवाली थाने इलाका निवासी नत्थू यादव 4 दिसम्बर को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने खूब तलाश की, मगर वह नहीं मिला। 12 दिसम्बर को उसके परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद भी नत्थू का पता नहीं चल पाया था। 1 जनवरी को जोहिला नदी किनारे रेत में गड़ा उसका ​शव मिला, जो अधजली अवस्था में था।

पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि नत्थू सिंह मेहमानी में फूलसिंह के घर गया था। इस पर पुलिस फूलसिंह व उसकी पत्नी से पूछताछ की। शुरुआत में दोनों गुमराह करते रहे। फिर पुलिस ने सख्ती बरती तो सच ​उगल दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि नत्थू यादव उनके घर आया तब देर रात नशे की हालत में फूलसिंह की पत्नी सु​नीरा बाई से जबरदस्ती करने लगा।

पत्नी ने अपने बचाव में पति को आवाज लगाई। इसके बाद पत्नी व पति ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। फिर अधजली लाश को नदी किनारे दफन कर दिया। पुलिस ने पति पत्नी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+