पांच साल से बीमार पत्नी को पति ने पीट-पीटकर मार डाला, कहा- इलाज में खर्च हो रहा था पैसा
भोपाल, 12 मई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके के आनंद नगर स्थित ओमेगा इंडस्ट्रीज के स्टाफ क्वार्टर में एक कॉन्ट्रेक्टर भगवान सिंह ने अपनी पत्नी सुशीला की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

हत्या की पुख्ता वजह तो सामने नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पत्नी पांच साल से बीमार थी। इसलिए पति ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर ब्लेड के 20 वार और डंडे के मारने के निशान मिले हैं। आरोपी शराब के नशे में था। उसने बताया कि वह पत्नी के इलाज में हो रहे खर्च की वजह से परेशान था।
एएसपी राजेश सिंह भदोरिया ने बताया कि लंबे समय से इलाज में हो रहे खर्च और पत्नी को लाचार देख भगवान मीणा अक्सर तनाव में आ जाता था। बीती रात्रि दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्साए भगवान सिंह मीणा ने पत्नी को पहले ब्लेड से मारा फिर उसकी डंडे से मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications