कांग्रेसी एकजुट नहीं, अविश्वास प्रस्ताव लाते तो हमारे खिलाफ लाते: गृह मंत्री Narottam Mishra
मध्यप्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अविश्वास लाना था तो हमारे खिलाफ लाते। क्योंकि जीतू पटवारी को निलंबित करने में अध्यक्ष जी का आंशिक रोल था।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जीतू पटवारी का निलंबन का प्रस्ताव हमने दिया था। उन्हें अविश्वास प्रस्ताव लाना था तो हमारे खिलाफ लाते, लेकिन वह ला रहे हैं अध्यक्ष के खिलाफ। नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस की गुटबाजी का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विधानसभा से निलंबन का मूल कारण सस्ती लोकप्रियता के लिए सदन को गुमराह करना है। जीतू पटवारी हाथ नचवा-नचवा कर बोलते हैं। हाथ उठवा-उठवा कर बोलते हैं। इसके पीछे उनका कारण यही रहता है कि मैं कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष से आगे कैसे आएं।
Recommended Video
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर कमलनाथ जी के हस्ताक्षर नहीं हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष अपने विधायकों को बुला-बुलाकर साइन करवा रहे थे। इससे पता चलता है कि कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में ऐसे मुद्दों पर हंगामा करती है जिसका जनहित से कोई सरोकार नहीं है। सदन को गुमराह करने के लिए जीतू पटवारी जी के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री के नाते मैंने रखा और सदन में हुए मतदान के बाद उन्हें निलंबित किया गया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जीतू पटवारी के निलंबन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मौन रहना और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कमलनाथ और आधे विधायकों के हस्ताक्षर नहीं करने से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस में फूट है।
वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का मुद्दा भी उठाया उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जिस तरह से वरिष्ठ नेता अरुण यादव जी और अजय सिंह जी की उपेक्षा हो रही है उससे कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि महान भारत को बदनाम करने का कोई भी मौका राहुल गांधी जी नहीं छोड़ते हैं। इसलिए प्रत्येक देशभक्त राहुल गांधी जी और कांग्रेस के खिलाफ रहता है।












Click it and Unblock the Notifications