कमलनाथ के विधायकों के खरीद वाले बयान पर गृहमंत्री का तंज, बोले-'ट्रेनिंग नहीं मिली, सब अलग-अलग भाव बता रहे'

भोपाल, 15 जुलाई। मध्य प्रदेश में विधायकों के खरीद-फरोख्त को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। गुरुवार को कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा की तरफ से 1 करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा है। अब कमलनाथ के इस बयान पर प्रदेश के गृहमंत्री ने पलटवार किया है।

narottam mishra on kamalnath

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ ने इनको ट्रेनिंग नहीं दी है। सभी अलग अलग भाव बता रहे हैं, सत्ता में थे तब कह रहे थे विधायक खरीदे जा रहे हैं। कमलनाथ ने विधायकों के माथे पर फॉर सेल का टैग लगा दिया है। यशवंत सिन्हा से भी कहलवा दिया। अगर बात सही है तो कमलनाथ विधायकों की सूची जारी करें, प्रमाण दें व मामला दर्ज कराने साथ में चलें।

दिग्विजय पर भी बोला हमला
दिग्विजय के भारत के टूटने वाले बयान पर भी गृहमंत्री ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारत टूट कहां रहा है। भारत को तोड़ने वाले भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार जनजातीय वर्ग से द्रौपदी मुर्मू प्रत्याशी बनकर सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली हैं, गौरव का क्षण होगा हम सब साक्षी बनेंगे।

पंचायत चुनाव को लेकर कही ये बात
गृहमंत्री ने पंचायत चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस हारेगी, दूसरे के सिर का सहारा लेती है। कभी ईवीएम तो कभी सेना पर सवाल उठाती है। वहीं, कांग्रेस के आदिवासी समुदाय को आगे करने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय वर्ग को मौन रखा है कभी आगे नहीं आने दिया।

पाकिस्तानी क्रिकेटर समेत इन लोगों के साथ भी रिलेशन में रह चुकी हैं सुष्मिता सेन, अब ललित मोदी संग जुड़ा नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+