Home / Photos
पाकिस्तानी क्रिकेटर समेत इन लोगों के साथ भी रिलेशन में रह चुकी हैं सुष्मिता सेन, अब ललित मोदी संग जुड़ा नाम
बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी एक खुली किताब की तरह होती है। और आए दिन अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और पूर्व मिस युनिवर्स सुष्मिता सेन की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार एंट्री कर चुका है। आइये आज आपको बताते है ललित मोदी से पहले एक्ट्रेस आखिर किन-किन लोगों को डेट कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की इस लिस्ट में शादीशुदा लोगों के नाम भी शामिल हैं...
1/10
Photo Credit: Social Media
Share
'एज इज जस्ट ए नंबर' को सही साबित करती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन। 47 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस ने खुद को काफी अच्छे से मेंटेन कर के रखा है। बता दें कि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अभी तक सिंगल हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो सुष्मिता के अफेयर्स की चर्चाएं भी काफी आम रही हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सुष्मिता की इस अफेयर लिस्ट में किन-किन लोगों के नाम शामिल हैं।
2/10
Photo Credit: Social Media
Share
ललित मोदी: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को डेट कर रही हैं। हाल ही में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ तस्वीरें पोस्ट कर अपने प्यार भरे रिलेशन का इजहार कर दिया। ललित मोदी सुष्मिता सेन की जिंदगी के पहला प्यार नहीं हैं।
3/10
Photo Credit: Social Media
Share
रणदीप हुड्डा: सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा के डेटिंग की खबरें मीडिया में कई बार सामने आई हैं। दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत फिल्म कर्मा और होली के शूटिंग के दौरान हुआ था। बता दें कि दोनों ने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
4/10
Photo Credit: Social Media
Share
रोहमन शॉल: अपने से 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अफेयर की खबरों को लेकर भी सुष्मिता सेन ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों का रिलेशनशिप साल 2018 में शुरू हुआ और साल 2021 तक चला। बता दें कि रोहमन सुष्मिता के 11वें नंबर के ब्वॉयफ्रेंड थे।
5/10
Photo Credit: Social Media
Share
संजय नारंग: अपनी उम्र से करीब 8 साल और होटल चेन के मालिक संजय नारंग और सुष्मिता सेन ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया है। ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया था।
6/10
Photo Credit: Social Media
Share
ऋतिक भसीन: साल 2015 में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने मुंबई के एक रेस्त्रां के मिलक ऋतिक भसीन को डेट किया था। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिन चल नहीं पाया और साल 2017 में इनका ब्रेकअप हो गया था।
7/10
Photo Credit: Social Media
Share
मुद्दसर अजीज: डायरेक्टर मुद्दसर अजीज का भी नाम सुष्मिता सेन की अफेयर लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस सुष्मिता ने मुद्दसर की डायरेक्ट की गई पहली फिल्म दूल्हा मिल गया में भी काम किया था। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही थी। मुद्दसर के सुष्मिता के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर उनका परिवार काफी नाराज हुआ, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था।
8/10
Photo Credit: Social Media
Share
वसीम अक्रम: पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अक्रम के साथ सुष्मिता का अफेयर काफी चर्चा में रहा था। दोनों की मुलाकात टीवी शो को होस्ट करने के दौरान हुई थी। ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वसीम शक्की स्वभाव के थे जिसके चलते उन्होंने अपने रिश्ते को खराब कर दिया था।
9/10
Photo Credit: Social Media
Share
विक्रम भट्ट: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट् के अफेयर की शुरुआता दस्तक मूवी के शूटिंग के दौरान हुई थी। इस रिश्ते में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था क्योंकि विक्रम भट्ट पहले से ही शादीशुदा थे जिसके कारण यह अफेयर ज्यादा लंबा नहीं टिक पाया था।


Click it and Unblock the Notifications