गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, बोले-'देश-संविधान नहीं, कांग्रेस खतरे में है'

भोपाल, 16 अगस्त। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की तरफ से देश को नजर लगने वाले दिए बयान पर हमला बोला है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दरअसल, देश को नजर नहीं लगी है। बल्कि नजर कांग्रेस को लगी है। ऐसे में न देश खतरे में हैं और न ही संविधान खतरे में है। खतरे में तो कांग्रेस है। वहीं, उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की तरफ से 14 अगस्त को दिए गए भाषण को लेकर भी घेरा। गृहमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका भाषण गुमराह करने वाला था। उन्हें ऐसा भाषण नहीं देना चाहिए। साथ ही गृहमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर आपने किस हैसियत से 14 तारीख को भाषण दे दिया। क्योंकि 14 अगस्त तो विभाजन की त्रासदी का दिन है।

Narottam mishra

कमलनाथ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर भी कसा तंज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को धार ज़िले की धरमपुरी तहसील पहुंचे और उन्होंने बांध फूटने के बाद बने हालात का जायजा लिया। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद देने का भी अश्वासन दिया। हालांकि उनके इस दौरे पर गृहमंत्री ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी हवा-हवाई नेता हैं, इसलिए केवल हवा-हवाई सर्वे ही करेंगे। प्रदेश में वर्तमान में अतिवृष्टि‌ से कई स्थानों पर बाढ़ के हालात हैं, कमलनाथ जी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच जाकर लोगों की मदद करना चाहिए।

गृहमंत्री ने लोगों से की बड़ी अपील
मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते नदिया-नाले उफान पर हैं। जबलपुर, धार, इंदौर सहित कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश में अतिवृष्टि की भविष्यवाणी की है। इसको लेकर गृहमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बहुत जरूरी ना हो तो‌ यात्रा न करें।

ललितपुर और बरेली से पिपरिया के मार्ग बंद
मध्य प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण कई स्थानों पर नदी और नाले उफान पर हैं। वर्तमान में मंडला से सिवनी,ओरछा से पृथ्वीपुर,चंदेरी से ललितपुर और बरेली से पिपरिया के मार्ग बंद किए गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मार्ग को स्थितियां सामान्य होने पर ही खोला जाएगा।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में निकली सरकारी नौकरी,जानें आवेदन से लेकर भर्ती तक पूरी डिटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+