पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में गृह मंत्री अमित शाह ने कांस्टेबलों को लेकर कह दी बड़ी बात, जाने क्या कुछ कहा

भोपाल में शुक्रवार को पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस प्रशिक्षण अकादमी को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल तक टेक्नलॉजी के संस्कार नहीं जाते, हम नए प्रकार के अपराधों के खिलाफ नहीं लड़ सकते हैं।

भोपाल, 22 अप्रैल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में '48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस' के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक बहुत ही कठिन काल से गुजरे हैं, सदी की सबसे भीषण जानलेवा बीमारी का सामना देश ने किया है। दुनिया में लाखों लोग मृत्यु की शरण हुए हैं, कोरोना के समय में देशभर में लगभग 4 लाख से अधिक पुलिस कर्मी संक्रमित हुए, 27 सौ से ज्यादा की मृत्यु भी हुई।

गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस प्रशिक्षण अकादमी

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि इस कालखंड के दौरान देश की पुलिस का एक अलग चेहरा देश की जनता के सामने आया। मैं देशभर के पुलिसबल को अभिनंदन देना चाहता हूं, जहां भी जाते हैं पुलिस की कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा होती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी बलों ने देश की जनता के सामने मानवीय चेहरा प्रस्तुत किया है। मैं कोरोना काल में अपनी ड्यूटी करते-करते जान गवां चुके हैं सभी को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि मेरा बीपीआरएनडी से आग्रह है इसके कार्यक्रमों, सत्रों की रचना इस प्रकार की जाए कि समान प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए देशभर की पुलिस की एक रणनीति हो, आपके चर्चा सत्रों और निष्कर्षों में इसके लिए जगह हो।

टेक्नलॉजी पर की विस्तार से चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि ये बहुत जरूरी है कि पुलिस अपराधी से दो कदम आगे रहे, इसके लिए पुलिस को भी आधुनिक बनना पड़ेगा। जब तक कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल तक टेक्नलॉजी के संस्कार नहीं जाते, हम नए प्रकार के अपराधों के खिलाफ नहीं लड़ सकते।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने पुलिस टेक्नलॉजी मिशन की घोषणा की है, इसके लिए कच्चा खाका बना लिया है। इसके माध्यम से ढेर सारी चीजें, एक समान रूप से पूरे देश की पुलिस, हर एक थाना सज्ज हो सके।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price Hike: Bhopal में Kamalnath का प्रदर्शन, PM Modi पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि देशभर में एक ही प्रकार की वायरलेस, एक ही प्रकार के सीसीटीवी लगें। एक्सचेंज ऑफ इंफॉर्मेशन की सारी चीजें हों, एक्सचेंज ऑफ डेटा का अधिकार भी देश की हर पुलिस को हो।

    केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था हम टेक्नलॉजी मिशन के माध्यम से करना चाहते हैं। इससे देश का बहुत बड़ा फायदा होगा आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है तो पुलिस को मॉर्डनाइज करना पड़ेगा।

    केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि एक नफीस करके सेवा भी हम आगे ले जाने वाले हैं। देशभर की पुलिस के पास करोड़ों में फिंगर प्रिंट का डेटा है। नफीस के माध्यम से जैसे ही अपराधी के फिंगर प्रिंट को कम्प्यूटर में डालेंगे वह डेढ़ मिनट के अंदर आपको नाम दे देगा।

    केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि ये सिस्टम तभी ऑपरेट हो सकता है। जब आपके के थाने के अंदर की ट्रेनिंग का ये हिस्सा हो। पुलिस की उपस्थिति ही लॉ एंड ऑर्डर को अच्छा रख सकती है। बीट की पेट्रोलिंग, चाहे दस ही लोग निकलें, लेकिन बहुत महत्वपूर्ण संतोष लोगों के बीच खड़ा कर देती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+