जनजाति वर्ग के लिए गृहमंत्री अमित शाह की सौगात, जंबूरी मैदान में उमड़ा जनसैलाब

भोपाल दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी के जंबूरी मैदान में तेंदूपत्ता संग्राहको को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार गरीबों के हित में काम कर रही हैं।

भोपाल, 22 अप्रैल। देश के गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को भोपाल दौरे पर है इसी दौरान वह वन विभाग के द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में जंबूरी मैदान में शामिल हुए है। और इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले समितियों के लाभांश की निधि उन्हें वितरित की है और जो गांव वन गांव थे उन्हें राजस्व गांव में एक क्लिक में परिवर्तित किया है। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने उद्बोधन में कहा वर्ष 2014 से केंद्र की भाजपा सरकार मोदी जी के नेतत्व में गरीबों के हित में काम कर रही है।

गरीबो के कल्याण की सरकार

गरीबो के कल्याण की सरकार

वन समितियों के सम्मेलन में अमित शाह ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबो की सरकार है और गरीबो के कल्याण की सरकार है। जब मैं जबलपुर आया था उस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में आयोजित सम्मेलन में जनजातियों के लिए 17 घोषणाएं की थी, तब मैंने उनसे पूछा था की घोषणाएं तो कर दी गई है अभी इन्हें अमल में भी लाना है वह दिन आज आ गया जब घोषणाएं अमल में आ गई है कुछ घोषणाएं पहले ही अमल में आ गई थी और बची हुई घोषणा आज से अमल में आ जाएगी। उस पर काम शुरू हो गया है।पहली बार जंगल मे हुई कमाई का हिस्सा वन समिति को मिलेगा।

बीमारू राज्य को किया विकसित

बीमारू राज्य को किया विकसित

सीएम शिवराज सरकार ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया है। आदिवासियों को सम्रद्ध बनाने काम सरकार कर रही है गरीब को रोटी और रोजगार देने का काम कर रही है। भाजपा सरकार 2022 से पहले हर गरीब का अपना मकान का संकल्प लिया है,आज का दिन मध्यप्रदेश के साथ आदिवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। केंद्र ने आदिवासियों के लिए 78 हजार करोड़ खर्च किये है तेंदूपत्ता संग्रहको को लेकर बड़ी घोषणा प्रति 100 गड्डी के लिए 250 की जगह 300 रुपये मिलेंगे पहली बार मध्यप्रदेश सरकार ने आदिवासियों को जंगल का मालिक बनाया है।

गृहमंत्री ने पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के कार्यक्रम को भी किया था संबोधित

गृहमंत्री ने पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के कार्यक्रम को भी किया था संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में '48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस' के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक बहुत ही कठिन काल से गुजरे हैं। सदी की सबसे भीषण जानलेवा बीमारी का सामना देश ने किया है। दुनिया में लाखों लोग मृत्यु की शरण हुए हैं। कोरोना के समय में देशभर में लगभग 4 लाख से अधिक पुलिस कर्मी संक्रमित हुए, 27 सौ से ज्यादा की मृत्यु भी हुई।

देश की पुलिस का एक अलग चेहरा

देश की पुलिस का एक अलग चेहरा

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि इस कालखंड के दौरान देश की पुलिस का एक अलग चेहरा देश की जनता के सामने आया। मैं देशभर के पुलिसबल को अभिनंदन देना चाहता हूं, जहां भी जाते हैं पुलिस की कार्रवाई की पूरी-पूरी प्रशंसा होती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी बलों ने देश की जनता के सामने मानवीय चेहरा प्रस्तुत किया है। मैं कोरोना काल में अपनी ड्यूटी करते-करते जान गवां चुके सभी को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+