Bhopal News; चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर राजधानी भोपाल में गजब का उत्साह, लोग कर रहे भजन-कीर्तन

Bhopal News: चंद्रयान 3 23 अगस्त शाम 6:00 बजे के आसपास हमारे खगोलीय साथी चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग का करेगा। इसके बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। इसी के लिए राजधानी भोपाल सहित पूरे देश में लोग दुआए और प्रार्थना और अनेकों माध्यम से इसरो के वैज्ञानिकों को उत्साह बढ़ा रहे हैं।

राजधानी भोपाल में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर जागरूकता सत्र का आयोजन भी किया गया। जिसमें इस लॉन्चिंग को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। साकेत सिंह कौरव आंचलिक विज्ञान केंद्र के प्रकल्प समन्वयक ने बताया कि जब हमारे देश में सूर्यास्त होने को होगा तब हमारा चंद्रयान अपनी यात्रा पूरी करके मून के उस पर पहुंच रहा होगा, जहां चंद्रमा के लिए सूर्योदय होगा।

great enthusiasm in the bhopal regarding the soft landing of Chandrayaan-3, people are doing bhajan-kirtan

साकेत सिंह कौरव ने बताया कि जब चंद्रयान अपने पड़ाव पर पहुंचेगा, उस समय चंद्रमा की हमसे करीब लाख 88 हजार 500 किमी की दूरी होगी। इस रात चंद्रमा का लगभग 40 प्रतिशत भाग चमकता हुआ पृथ्वी से दिख रहा होगा। चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण खिंचाव कमजोर है, ये पृथ्वी का लगभग छठवां हिस्सा है। चंद्रमा पर आप पृथ्वी की तुलना में लगभग छह गुना अधिक ऊंची छलांग लगाने में सक्षम हो सकते है। अगर आप पृथ्वी पर अपना भार 60 किलोग्राम मापते हैं तो चंद्रमा पर सिर्फ 10 किग्रा महसूस होगा। कौरव ने बताया कि चंद्रमा की इक्वाटोरियल रेडियस 1735.5 किलोमीटर है। इसका आरबिट और रोटेशन पीरियड पृथ्वी के 27.32 दिन के बराबर होता है। इसका द्रव्यमान पृथ्वी के लगभग 1% से ही कुछ अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+