Bhopal News: दादी को प्रॉपर्टी के लालच में झांसी से भोपाल लेकर आया था पोता, VIDEO सामने आने के बाद खुली पोल
Bhopal news: राजधानी भोपाल में बुधवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी। दरअसल एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पोता और उसकी पत्नी 70 साल से अधिक उम्र की बूढी दादी को पीटते हुए दिखाई दे रहे थे।
वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की तो पति-पत्नी के होश ठिकाने आ गए। और उन्होंने अपना मुंह पुलिस के सामने खोल दिया। बताएं कि कैसे वे बुजुर्ग दादी को झूठ बोलकर झांसी से भोपाल लेकर आया था।

माता-पिता और दादा-दादी के लिए बच्चे 'बुढ़ापे की लाठी' होते हैं, लेकिन भोपाल के जहांगीराबाद में एक पोते ने प्रॉपर्टी के लालच में अपनी पत्नी के साथ मिलकर बूढ़ी दादी को जमकर प्रताड़ित किया। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पोता अपनी पत्नी के साथ दादी को हाथों और डंडों से बेरहमी से पीटते हुए दिख रहा है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस ने आरोपी पोते दीपक सेन (30) और पत्नी पूजा (25) को गिरफ्तार किया। जहांगीराबाद थाना प्रभारी संजय सिंह सोनी ने बताया कि बापू काॅलोनी निवासी दीपक अपनी पत्नी पूजा सेन के साथ जयकिशन गौहर के मकान में 5 महीने से किराए से कमरा लेकर रह रहा था। दीपक के पिता का निधन हो चुका है।
दादी, बती बाई सेन, जिला झांसी के ग्राम राजापुर में छोटे बेटे के साथ रहती हैं, जहां उनके नाम प्रॉपर्टी है। दीपक ने दादी को यह कहकर लाया था कि उसका ख्याल रखेगा, लेकिन हकीकत में इसके पीछे प्रॉपर्टी का लालच था। उसने अपनी दादी को भोपाल लाया और वहां सैलून की दुकान खोल ली। कुछ दिन तो ठीक से रखा, लेकिन बाद में दादी से लड़ाई-झगड़ा और मारपीट शुरू कर दी। कुछ समय पहले शिकायत के बाद पुलिस ने उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया था, जिससे उसके हौसले बुलंद हो गए और आए दिन मारपीट करने लगा।












Click it and Unblock the Notifications