एमपी में चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम घटा सकती है सरकार, 2 से ₹5 प्रति लीटर हो सकता है सस्ता
Bhopal News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम घटा सकती है। पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 2 से 5 रुपए तक सस्ता करने का प्रस्ताव है। वाणिज्यिक कर विभाग परीक्षण कर रहा है। दरअसल, पीएम मोदी ने भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल 100 से नीचे होने की बात कही थी, लेकिन प्रदेश में पेट्रोल 108.63 रुपए प्रति लीटर है।
इसमें 29% वैट और 2.50 रुपए सेस शामिल है। पेट्रोल की कीमत 98 से 99 रुपए किए जाने के लिए वैट की राशि 24.42 रुपए में से 7 रुपए कम करने विचार किया जा रहा है, जबकि 2.50 रुपए सेस का कम किया जा सकता है। नई दरें इसी महीने लागू करने की चर्चा है। हालांकि, इससे वैट से होने वाली आय में सरकार को सीधे-सीधे 400 करोड़ रुपए की कमी आएगी।

शिवराज सरकार काे लाड़ली बहना की पहली किस्त के 1,500 करोड़ रुपए देने के बाद किसानों की ब्याज माफी पर 2,500 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा इस बारे में सभी पहलुओं पर विचार कर रहे है।
पेट्रोल पर वैट में 11 प्रतिशत की करनी हाेगी कमी
बताया जा रहा है कि प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए से नीचे लाने के लिए मौजूदा 29 प्रतिशत वैट से 10 से 11% तक की कमी करनी होगी। इसके बाद पेट्रोल पर वैट 18.50 से 19 प्रतिशत रह जाएगा। यानी मौजूदा 24.42 रुपए वैट से प्रति लीटर होने वाली आय में 7 से 7.50 रुपए कम किए जाने पर 17 रुपए 50 पैसे रह जाएगा। अभी डीजल पर 19% वैट और 1.50 रुपए सेस लग रहा है। इसमें सिर्फ सेस कम हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications