मध्य प्रदेश विधानसभा: 15-16 सालों में 32 एमएलए की गई जान, भाजपा नेता बोले- इस बिल्डिंग का वास्तुदोष दूर कराएं

भोपाल. मध्य प्रदेश के विधानसभा परिसर में वास्तुदोष होने की चर्चाएं जोर पकड़ती जा रही हैं। यहां सदन के सदस्यों की असमय मौत से कई विधायक खौफजदा हैं। बीते ढाई दशक से विधानसभा के हर सत्र से पहले या बाद में किसी न किसी विधायक की मृत्यु होती आ रही है। 15-16 सालों में 32 विधायकों की मौत हो चुकी है। इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि, हमें परिसर में विशेष अनुष्ठान कराना चाहिए। ताकि, वास्तुदोष को दूर किया जा सके।''

Recommended Video

    Gopal Bhargava बोले- MP Assembly में वास्तु दोष Kashi से पंडित बुलवाकर कराया जाए इलाज।वनइंडिया हिंदी
    BJP leader Gopal Bhargav on madhya pradesh legislative assembly building vaastu dosh issue

    कांग्रेस के विधायक की असमय मौत हुई
    गोपाल भार्गव भाजपा के नेता हैं। उनका कहना है कि, 'वास्तु' आज 'शास्त्र' के साथ-साथ अब एक विज्ञान भी बन गया है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि यदि ऐसी चीजों का प्रभाव विधानसभा परिसर में है, तो इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
    गोपाल ने हाल ही सदन में जौरा से दिवंगत कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा को श्रद्धांजलि भी दी। इसी तरह कई विधायकों के असमय निधन पर गोपाल भार्गव ने चिंता जताई है।

    'लेकिन हम ऐसी बातों पर विश्वास नहीं करते'
    वहीं, मध्य प्रदेश के मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि हम ऐसी बातों पर विश्वास नहीं करते। हमारा ध्यान विकास के कामों पर है। मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि हम सबकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कोई बात उठाई है तो उसे भी सम्मान मिलना चाहिए। उनका एक पक्ष है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर कोई उससे सहमत हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+