प्रेमी को कमरे में दफनाकर कब्र पर सोती रही प्रेमिका, अब बोली- सपने में आता है वो और...

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ढाई महीने से एक युवती अपने प्रेमी की लाश को अपने ही घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसके बाद कब्र के ऊपर बेड डालकर उसपर ही सोती रही। लेकिन अचानक उसके साथ कुछ ऐसी घटनाएं होने लगीं, जिससे वह परेशान हो गई और मामले का खुद ही खुलासा करना पड़ गया। वह प्रेमी के घर पहुंची और बोली उसका प्रेमी उसके सपने में आकर उसे परेशान कर रहा है। लड़की की बातें सुनकर प्रेमी की के घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

प्रेमी ने प्रेमिका के घर लगाई फांसी!

प्रेमी ने प्रेमिका के घर लगाई फांसी!

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय जानू सिंह का सतना जिले के निवासी 27 वर्षीय इंसान मोहम्मद के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती इंसान मोहम्मद के साथ कटनी जाकर रहती थी। फिर वहां कुछ दिन रहने के बाद दोनों कमछ गांव लौट आए और यहां रहने लगे। 6 दिसंबर 2019 को प्रेमी और प्रेमिका के बीच झगड़ा हुआ। अगले दिन 7 दिसंबर 2019 को इंसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या की पुष्टि होने की बात कह रही है। प्रेमी की मौत का राज कहीं खुल न जाए, इसलिए प्रेमिका ने घर में ही कमरे के अंदर गहरा गड्ढा खोदा और उसमें इंसान के शव को दफन कर दिया।

इंसान के परिजनों ने लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

इंसान के परिजनों ने लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

इंसान मोहम्मद के परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने प्रेमिका के ऊपर ही इंसान की हत्या का शक जाहिर किया। जांच-पड़ताल के बीच बीच पुलिस को दोनों के बीच प्रेम का राज पता चला। इसके बाद पुलिस ने गहरी पड़ताल शुरू कर दी।

'मृत प्रेमी सपने में आकर...'

'मृत प्रेमी सपने में आकर...'

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को युवती इंसान मोहम्मद के घर पहुंची और परिवार से कहा कि उसने इंसान को 7 दिसंबर को पंखे से लटकाकर मार दिया है। परिवार के मुताबिक, युवती जानू ने इंसान को कमरे में दफन करने की जानकारी भी दी थी और यह भी बताया था कि वह दो महीने से उसी कमरे में रह रही थी। युवती ने इंसान के परिवार से यह भी कहा कि उसका मृत प्रेमी सपने में आकर उसे परेशान कर रहा है, ऐसे में वह चाहती है कि कब्र से निकालकर इंसान के शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाए।

पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार

पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार

इंसान मोहम्मद के परिजनों की शिकायत पर पुलिस पर जानू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिए बयान में जानू ने कहा कि 7 दिसंबर को हुए झगड़े के बाद इंसात ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस के डर से उसका शव कमरे में ही दफना दिया था। पुलिस ने कमरे की खुदाई कराकर इंसान मोहम्मद शव बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती अपना बयान लगातार बदल रही है। शव के पोस्टमॉर्टम होने के बाद पता चल सकेगा कि युवक की हत्या की गई थी या उसने आत्महत्या की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+