मप्र का गढ़ाकोटा बनी पहली स्मार्ट वाई-फाई सिटी
सागर| मध्य प्रदेश के सागर जिले का गढ़ाकोटा कस्बा राज्य की पहली स्मार्ट वाई-फाई सिटी बन गया है। यहां के निवासियों को अब मुफ्त में इंटरनेट सुविधा मिल सकेगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव ने गुरुवार को गढ़ाकोटा नगर पालिका को स्मार्ट वाई-फाई सिटी बनाने की योजना के साथ ही नि:शुल्क इंटरनेट सुविधा का शुभारंभ किया।

भार्गव ने कहा कि गढ़ाकोटा मध्यप्रदेश की पहली नगरपालिका है, जहां सभी को मुफ्त इंटरनेट सेवा मिलेगी। इस अनूठी योजना की शुरुआत से इस नगर के युवाओं को सभी विषयों से संबंधित जानकारियां नि:शुल्क मिलेगी।
भार्गव ने कहा कि इस क्षेत्र के कई युवाओं ने तकनीकी शिक्षा बाहर से ग्रहण की है लेकिन अच्छा पैकेज मिलने के बाद भी उन्होंने इसी क्षेत्र की सेवा करने और विकास से जुड़ने का निर्णय लिया। ऐसे युवाओं की बदौलत यह नगर हाईटेक बन गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications