अगले साल से CBSE में 75 प्रतिशत लाने वाले विधार्थियो को भी दी जाएगी लैपटॉप की राशि: CM शिवराज
राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम शिवराज ने कहा कि अगले साल से सभी टॉपर बच्चों को स्कूटी दी जाएगी। लैपटॉप देने की योजना एमपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई बोर्ड में भी लागू होगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बच्चों की सफलता में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। धन की कमी से किसी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। प्रदेश के बच्चों का यह मामा प्रतिभाशाली बच्चों के एडमिशन की फीस पहले ही दे रहा है और आगे भी बच्चों की पढ़ाई और समग्र विकास के लिए जो भी दिक्कतें आएंगी, उसके समाधान में कमी नहीं रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बातें गुरुवार को राजधानी के लाल परेड मैदान में आयोजित प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह में कही। लैपटॉप के लिए सिंगल क्लिक से हर स्टूडेंट के खाते में ₹25000 राशि ट्रांसफर करने के दौरान उन्होंने बच्चों को सफलता के टिप्स भी बताएं।
Recommended Video
भोपाल संभाग की सीहोर राजगढ़ भोपाल विदिशा रायसेन जिलों से आए मेधावी बच्चों को सीएम चौहान ने उनके बीच पहुंचकर प्रोत्साहित भी किया। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित सत्र 2022-23 की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75% या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को यह राशि दी गई है।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित रहे। सिंगल क्लिक से कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले 78641 विद्यार्थियों को यह राशि उनके खाते में भेजी गई है। इन विद्यार्थियों के खातों में कुल 196.60 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के 47 जिलों के 68 हजार मेधावी विद्यार्थी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी बेटियों, पहले दूसरे गांव में 8वीं के बाद बेटियां पढ़ने नहीं जाती थीं, क्योंकि दूसरे गांव जाना हो तो मम्मी-पापा पैदल नहीं जाने देते थे। इसलिए जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने फैसला किया कि दूसरे गांव अगर बेटियां पढ़ने जाएंगी तो उन्हें साइकिल दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications