Bhoapl News: सट्टे का पैसा चुकाने के लिए जिगरी दोस्त ने युवक को दिया जहर, बेहोश होने पर चुराया सोने का कड़ा

भोपाल के टीटी नगर इलाके में 10 साल पुराने दोस्त ने सट्टे का पैसा चुकाने के लिए दोस्त को शराब में जहर मिला कर दे दिया। बेहोश होने पर आरोपी ने उसके हाथ से सोने का कड़ा निकाल लिया।

Friend gave poison to the young man to pay the betting money, took out gold bracelet when he fainted

Bhopal News: राजधानी भोपाल में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक युवक ने सट्टे का पैसा चुकाने के लिए अपने दोस्त को जहर देकर उसका सोने का कड़ा चुरा लिया। दोनों दोस्त एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। पिछले 10 सालों से उनके बीच गहरी दोस्ती है दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना भी है, लेकिन आरोपी युवक शुक्रवार को बर्थडे पार्टी के लिए शराब लेकर आया और उसने दोस्त को ड्रिंक में जहर मिला कर दे दिया। इसके बाद उसकी जेब से 10 हजार रुपए भी निकाल लिए।

भोपाल के टीटी नगर इलाके में रहने वाले राहुल चतुर्वेदी पुत्र सत्य प्रकाश चतुर्वेदी कंस्ट्रक्शन और टेलीकॉम का काम करते हैं उन्हीं की बिल्डिंग में फ्लैट नंबर 306 में शिवम सिंह परिहार नाम का युवक रहता है दोनों ही करीब 10 साल से दोस्ती में है। शिवम अक्सर राहुल के घर जाता था उसने राहुल का सोने का कड़ा देखा तो बोला कि मुझे भी ऐसा बनवाना है फोटो खींच लिया इसके बाद उसी तरह का नकली खड़ा बनवा लिया शुक्रवार शाम 5 बजे राहुल अपनी बर्थडे पार्टी देने के बहाने विशाल के ऑफिस पहुंचा और शराब पिलाई। इसके बाद आरोपी शिवम ने विशाल विश्वकर्मा और राहुल की शराब में जहर मिला दिया। इसके बाद दोनों बेहोश हो गए तभी विशाल के दोस्त आ गए तो शिवम ने उन्हें शराब पीकर बेहोश होने की बात बताई। दोस्त विशाल को अपने साथ लेकर जबकि शिवम अपनी गाड़ी से राहुल को लेकर निकला। राहुल को बेसुध हालत में घुमाने के बाद घर के परिसर में छोड़ा और जेब में रखे ₹10 हजार निकाल लिए। राहुल की जब घर पहुंचने पर तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे हजेला अस्पताल लेकर गए। जहां उसे भर्ती करा दिया।

असली निकालकर नकली कड़ा पहनाया

अस्पताल में भर्ती राहुल की मां ने राहुल के हादसे कढ़ावा अंगूठी निकाल ली थी। डिस्चार्ज होने के बाद जब राहुल ने अपनी मां से कड़े व अंगूठी मांगी तो, कड़ा पहनने पर उसे कुछ बदला-बदला सा लगा। इस पर ज्वैलर के पास ले जाकर चेक कर आया तो वह नकली निकला। इस पर राहुल ने थाने जाकर दोस्त पर संदेह जताते हुए शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जब शिवम के घर की तलाशी ली तो सोने का कड़ा मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+