Mandsaur News: मंदसौर में स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में चार की मौत

Mandsaur News: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बीती रात करीब 1 बजे बर्डिया पूना देवरी गांव के पास घटी। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो और लोडिंग पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में सभी चारों लोग मौके पर ही जान गंवा बैठे।

शामगढ़ थाना प्रभारी उदयलाल अलावा ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन, जिसका नंबर MP14 ZL 9680 है, रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी दौरान, सामने से आ रही लोडिंग पिकअप RJ17 GA 8600 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

Four killed in head-on collision between Scorpio and pickup in Mandsaur

इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार तीन दोस्तों-गरोठ तहसील के बमखेड़ी निवासी शंकर सिंह (25), गोविंद सिंह (25), और बालू सिंह (25)-साथ ही पिकअप चालक सूरजमल प्रजापत (37) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Four killed in head-on collision between Scorpio and pickup in Mandsaur

हादसे के समय, स्कॉर्पियो सवार तीनों दोस्त किसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, जबकि पिकअप चालक भवानी मंडी से मैथी दाना लेकर रतलाम जिले की जावरा मंडी जा रहा था। पिकअप सवार संतोष कुमार पिता नंदलाल जैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शवों को शामगढ़ सरकारी हॉस्पिटल के मर्चुरी रूम में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। इस हादसे के बाद, एक्सप्रेस वे पर यातायात प्रभावित हो गया और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Four killed in head-on collision between Scorpio and pickup in Mandsaur

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, और पुलिस ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि स्कॉर्पियो रॉन्ग साइड पर थी, लेकिन दुर्घटना की सटीक वजहों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी। पुलिस और प्रशासन द्वारा इस हादसे से संबंधित सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे कम हो सकें और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+