प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा पर आरोप लगाने वाले पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने मांगी माफी, BJP ने दिया नोटिस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व मंत्री और जबलपुर पश्चिम से विधायक रहे हरेंद्रजीत सिंह ने अपने बयान से लिया यू-टर्न।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में असंतुष्ट नेताओं के बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन संगठन से बातचीत के बाद उनके सुर बदल गए और यू-टर्न मारते हुए बब्बू ने कहा कि मैंने अपनी हत्या किए जाने की आशंका के आरोप गुस्से में लगाए थे। मैं अपने शब्द वापस लेता हूं और माफी चाहता हूं।
राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित एक होटल में मीडिया से चर्चा के दौरान हरेंद्र जीत सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहता है कि शर्मा पार्टी में गुटबाजी बढ़ा रहे हैं। वीडी शर्मा से मेरी जान को खतरा है। मेरी हत्या भी हो सकती है। उन्होंने कहा था कि मैंने संगठन नेता अजय जामवाल मुरलीधर राव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी बात रखी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मेरा कहना है कि अगर 2023 का चुनाव जीतना है और भाजपा की सरकार बनाना है, तो ऐसे आदमी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना कर लाए जो साफ-सुथरा हो। किसी तरह से गुटबाजी ना हो।
बीजेपी दफ्तर में सीएम से मुलाकात के बाद ठंडे हो गए हरेंद्र जीत सिंह
सुबह गंभीर आरोप लगाने के बाद जब शाम को पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हरेंद्रजीत सिंह की बातचीत हुई। तो उनके तेवर ठंडे पड़ गए। हालांकि माफी मांगने के बावजूद हरेंद्र जीत को कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद उनके तेवर ढीले पड़ गए बैठक से बाहर आकर हरेंद्रजीत ने मीडिया के सामने सुबह दिए बयान से यू-टर्न लेते हुए कहा कि मैंने सुबह कहा था कि पार्टी मेरी मां है, मैं बीजेपी छोड़कर दूसरी पार्टी में नहीं जाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications