IAS की नौकरी छोड़कर बनाई राजनीतिक पार्टी, लड़ेंगे 2023 विधानसभा का चुनाव : MP Latest News

IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में एंट्री मारने वाले वरद मूर्ति मिश्रा अब वास्तविक भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जमीन पर काम करेंगे। उन्होंने पॉलीटिकल पार्टी बनाकर राजनीति के मैदान में उतरने का फैसला किया है।

IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में एंट्री मारने वाले वरद मूर्ति मिश्रा अब वास्तविक भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जमीन पर काम करेंगे। उन्होंने पॉलीटिकल पार्टी बनाकर राजनीति के मैदान में उतरने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर जाएंगे और विवेकानंद महात्मा गांधी डॉक्टर बीआर अंबेडकर और जयप्रकाश नारायण के विचारों को साधते हुए व्यवस्था में संपूर्ण बदलाव के साथ चुनाव में उतरेंगे।

वरदमूर्ति मिश्रा ने IAS की नौकरी छोड़कर बनाई राजनीतिक पार्टी

पूर्व आईएस वरद मूर्ति मिश्रा ने कहा कि प्रदेश का 80 से 85 फीसदी व्यक्ति बदलाव चाहता है और उसे विकल्प की जरूरत है। इसलिए गंभीर चिंतन के बाद आईएएस (IAS) की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए भी गंभीरता से प्रयास करेंगे मिश्रा ने कहा कि उनकी कोशिश पिछले 4 माह में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को साथ जोड़ने और व्यवस्था परिवर्तन के लिए आगे लाने की रही है। यह प्रिया साहब और तेज होगा।

फंडिंग बड़ी समस्या नहीं

पूर्व आईएएस वरद मूर्ति मिश्रा ने कहा कि राजनीति में फंडिंग को बड़ी समस्या नहीं मानते क्योंकि अगर इसे समस्या माल ले, तो प्रयास ही नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वास्तविक भारत पार्टी (VBP) में जो चार चेहरे सामने हैं। उसमें पहले स्वामी विवेकानंद हैं, जो ऊर्जा देने का काम करते हैं। दूसरा महात्मा गांधी है,जिन्होंने देश और समाज को नया दर्शन दिया है। तीसरा नाम अंबेडकर है,जिन्होंने कमजोर और वंचित वर्ग को उठाने का काम किया है। चौथा इन सबके बीच जयप्रकाश नारायण ने सबसे उत्तम दर्शन व्यवस्था में संपूर्ण बदलाव को लेकर मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपनी पार्टी में किसी वाद को मौका देने की वजह पूर्ण बदलाव की विचारधारा को आगे लाने का काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+