मध्य प्रदेश : पूर्व CM कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों को दिलाई शपथ, 'वादा करो, छोड़ोगे ना हाथ का साथ'
भोपाल। राजस्थान कांग्रेस में भूचाल और मध्य प्रदेश कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधायक प्रद्युम्न लोधी व विधायक सुमित्रा कासडेकर के हाथ का साथ छोड़े जाने के बाद से पूर्व सीएम कमलनाथ चिंतित हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया की तर्ज पर राजस्थान कांग्रेस से सचिन पायलट बागी हुए, मगर उन्होंने अभी तक कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने पार्टी विधायकों को शपथ दिलाई है कि वे किसी भी सूरत में पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

बता दें कि कुछ समय बाद मध्य प्रदेश में उपचुनाव होने हैं। सत्ता गवां चुके पीसीसी चीफ कमलनाथ को पार्टी विधायकों से साथ छूटने का डर सता रहा है। ऐसे में उन्होंने पार्टी विधायकों को हाथ ऊपर कर कांग्रेस में रहने की शपथ ली। कहा कि 'वादा करो हमेशा कांग्रेस पार्टी में ही रहोगे।' सिंधिया खेमे के विधायकों के दलबदल कर कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने के बाद ये सिलसिला थमा नहीं है। पहले बड़ा मलहरा से विधायक प्रद्युम्न लोधी और फिर नेपानगर विधायक सुमित्रा कासेडकर ने भी कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा ज्वाइन कर ली।
इसलिए कांग्रेस में घबराहट का माहौल है। ऐसे में विधायक दल की बैठक में पूर्व सीएम कमलनाथ ने विधायकों को पार्टी में ही रहने की शपथ दिलाते हुए कहा अब कोई भी पार्टी से नहीं टूटेगा। पूरी शिद्दत से कांग्रेस सरकार की वापसी में एकजुटता से सारे विधायक जुटेंगे। सभी को कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में काम करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications