राहुल गांधी की टीशर्ट को लेकर किए गए ट्वीट पर पूर्व सीएम कमलनाथ BJP पर जमकर बरसे

पूर्व सीएम कमलनाथ बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कहने को कुछ नहीं बचा है इसलिए अब वह टीशर्ट पर आ गई है, कल यह लोग जूते पर आ जाएंगे।

भोपाल,10 सितंबर। देश में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। भाजपा ने राहुल गांधी की टीशर्ट को लेकर ट्वीट करते हुए बताया था कि उनकी टी-शर्ट ₹41 हजार की है। जिस पर पूर्व सीएम कमलनाथ बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कहने को कुछ नहीं बचा है इसलिए अब वह टीशर्ट पर आ गई है, कल यह लोग जूते पर आ जाएंगे। भाजपा के लोग यह नहीं बताए कि भारत जोड़ो यात्रा में कितने लोग हमारे साथ जुड़े रहे और चल रहे हैं उन्होंने पूर्व सीएम उमा भारती को भी भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने का न्योता दिया।

Former CM Kamal Nath lashed out at BJP over Rahul Gandhis tweet on T-shirt

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रकोष्ठ और विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पीसीसी अध्यक्ष कहा कि बीजेपी के पास पुलिस पैसा और प्रशासन है। मैं रोज 100 लोगों से मिलता हूं उनकी परेशानियां सुनता हूं। किस प्रकार से लोग नियुक्ति व रोजगार के लिए परेशान है। मध्यप्रदेश में रोजगार और अपॉइंटमेंट के लिए रेट पिक्चर और ग्रेस मार्क्स देकर भर्ती हो जाती है। यह सब बातें आज सामने आ रही हैं। शिवराज सिंह कलाकारी किंग थे, अब घोटाला किंग बन गए।

Recommended Video

      Amit Shah का Rahul Gandhi के T-Shirt पर तंज | Bharat Jodo Yatra | वनइंडिया हिंदी | *Politics

      मध्यप्रदेश में पोषण आहार योजना में गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर पूर्व सीएम कमलनाथ मुख्यमंत्री शिवराज पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को सीएजी ने सरकार को रिपोर्ट भेजी थी। जिसका 15 दिन में जवाब मांगा था लेकिन सरकार के पास कहने के लिए कुछ नहीं है इसलिए जवाब नहीं दिया। ऐसे मामलों में ज्यादातर शिवराज सरकार लीपापोती करने में लग जाती है। दिखावे के लिए एफआईआर दर्ज करेंगे और फिर थाने में कह देंगे कि कुछ मत करना। क्या एडमिनिस्ट्रेशन ऐसा होना चाहिए कि जब घोटाला सामने आए तभी सीएमएस पर जवाब मांगें। यह लोग घोटाला होने के इंतजार में बैठे रहते हैं।

      वहीं पूर्व सीएम उमा भारती के जातिगत समीकरण बिगाड़ने के बयान पर कमलनाथ ने कहा कि उमा जी ने सही कहा है, मध्यप्रदेश में सामाजिक न्याय की कमी है। एमपी को सामाजिक न्याय की बहुत जरूरत है। मध्य प्रदेश जैसा प्रदेश जिसमें इतनी विविधता है राजस्थान के रण हरियाणा में इतनी विभिन्नता नहीं है। भाजपा को हर समाज के नेता चुनौती दे रहे है। जैसे समय करीब आता जाएगा, इनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+