MP CM Mohan Yadav से मुलकात करने पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ, शपथ के पहले बधाइयों का लगा तांता
MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने और सीएम बनने पर डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने पूर्व सीएम कमलनाथ पहुंचे। जहां कमलनाथ ने यादव को बधाई दी।
कमलनाथ ने इस दौरान मोहन यादव को बुके भेंट किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। कुछ देर ही सही, यादव और कमलनाथ साथ में सोफे पर बैठे। उनके बीच कुछ चर्चा भी हुई।

मुलाकात के बाद बंगले से बाहर निकले कमलनाथ ने कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी। विपक्ष के नाते वह मोहन यादव को बधाई देने आए थे। मैंने उनसे कहा है कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए जो हमारा योगदान होगा वे हम करेंगे। विपक्ष में रहकर हम जनता को अधिकार की रक्षा करेंगे।
आपको बता दें बीजेपी नेतृत्व ने एमपी में इस बार सरप्राइजिंग नाम सामने लाया। मोहन यादव के बारे में कोई दूर-दूर तक नहीं सोच रहा था। सीएम रेस में कई दिग्गज थे। अब 13 दिसंबर को राजधानी भोपाल में शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं। मोती लाल नेहरु स्टेडियम में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम अपने पद की शपथ लेंगे। आयोजन स्थल पर भारी भरकम डोम लगाया जा रहा है। जिसमें कई बड़े नेता भी आमंत्रित किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications