इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार्ज करते समय लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची

राजधानी भोपाल में पुलिस कांस्टेबल की इलेक्ट्रिक गाड़ी में चार्ज करते समय आग लग गई। गनीमत रही कि परिवार के किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची। स्कूटर काया कंपनी का बताया जा रहा है।

भोपाल, 1 मई। राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आग उस दौरान लगी, जब गाड़ी को चार्ज किया जा रहा था। आग इतनी तेजी से लगी कि स्कूटर 20 मिनट में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। उसका सिर्फ चेसिस बचा है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आधा घंटा परिवार कमरे में फंसा रहा। गाड़ी के मालिक क्राइम ब्रांच भोपाल में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि चार्जिंग के वक्त अचानक गाड़ी की बैटरी में ब्लास्ट हुआ और काया कंपनी के स्कूटर में आग लग गई।

Recommended Video

    इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार्ज करते समय लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची
    आग इतनी भयंकर थी कि गाड़ी मालिक आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

    आग इतनी भयंकर थी कि गाड़ी मालिक आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

    इलेक्ट्रिक गाड़ी के मालिक राहुल गुरु क्राइम ब्रांच में पदस्थ हैं और भोपाल में नयापुरा न्यू जेल रोड के पास रहते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2 महीने पहले उन्होंने 12वीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी श्रुति गुरु नंदा को काया कंपनी की 89 हजार रुपये में इलेक्ट्रिक स्कूटर दिलाई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात 10:30 बजे घर की पार्किंग में गाड़ी चार्ज पर लगी थी। हम लोग फर्स्ट फ्लोर में परिवार के साथ खाना खा रहे थे, इसी दौरान एक धमाका हुआ और देखा कि गाड़ी में आग लग गई।

    ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद माता-पिता जी ने देखा तो स्कूटर जल रहा था। बिजली के बोर्ड से धुआं निकल रहा था। जब तक हम लोग ऊपर से नीचे आते, आग भीषण हो चुकी थी। बुझाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। उन्होंने बताया कि बेटी को इसलिए बैटरी वाली गाड़ी खरीद कर दी थी, ताकि वह कोचिंग से आते वक्त स्पीड में गाड़ी न चला सके। उन्हें यह नहीं पता था कि इलेक्ट्रिक स्कूटर इतना खतरनाक होगा।

    परिजन आधे घंटे तक कमरे में फंसे रहे

    परिजन आधे घंटे तक कमरे में फंसे रहे

    कांस्टेबल राहुल गुरु के पिताजी प्रभु दयाल गुरु बीएमपी पुलिस में एएसआई की पोस्ट से रिटायर्ड हैं। राहुल ने बताया कि घटना के दौरान पिताजी और माताजी ग्राउंड फ्लोर के कमरे में थे। गाड़ी में आग इतनी भीषण थी कि पिताजी देख कर घबरा गए। क्योंकि स्कूटर सीढ़ी के पास जल रहा था और आग की लपटें ज्यादा होने की वजह से हम लोग नीचे नहीं आ सके। जब आग की लपटें कम हुई, तब हम नीचे आए और देखा कि मम्मी पापा दोनों घबरा हुए हैं। तब तक फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच चुकी थी।

    ऐसी एक घटना के चलते हैदराबाद में जा चुकी है जान

    ऐसी एक घटना के चलते हैदराबाद में जा चुकी है जान

    बता दें कि देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आग लगने की यह पहली कोई घटना नही है। हाल ही में हैदराबाद में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट होने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। तब स्थानीय पुलिस ने स्कूटर निर्माता कंपनी पर लापरवाही से मौत का मामला भी दर्ज किया था।

    जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन

    जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन

    अब बड़ा सवाल यह है कि जब देश के केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कहते हैं कि इलेक्ट्रिकल वाहन का ज्यादा उपयोग करें। तो ऐसी घटनाओं के बाद देशवासी कैसे इलेक्ट्रिक वाहन में अपना विश्वास जताएं। हालांकि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसी घटनाओं की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन करने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा था कि जल्दी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर गाड़ियों की क्वालिटी को सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश भी जारी किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+