वित्तीय अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : शिवराज

भोपाल| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सहकारी बैंकों में हुई वित्तीय अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य के सहकारी बैंकों में हुई गड़बड़ियों के कारण कई बैंकों की हालत खराब होने की जानकारी सामने आई है।

Financial irregularities will not be tolerated: Shivraj Singh Chouhan

शिवराज ने शनिवार को सहकारी साख संरचना की समीक्षा बैठक में कहा कि जिला सहकारी बैंकों में कुप्रबंधन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि अयोग्य व्यक्तियों को ऋण देने एवं अन्य वित्तीय अनियमितताओं में शामिल सहकारी बैंकों के अधिकारियों के विरूद्घ सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक के दौरान बताया गया कि दतिया, मुरैना, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ, रायसेन, सीधी और गुना के सहकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है और इसलिए वित्तीय प्रबंधन सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी बैंकों के कामकाज पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है। ऋण संतुलन के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक अनियमितताएं किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और संबंधित सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

सहकारी बैंकों को ऋण वसूली की स्थिति को भी तत्काल सुधारने की जरूरत है ताकि किसानों को ऋण सुविधा का पूरा लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों की स्थिति सुधारने के लिए सभी संभव उपाय किए जाने चाहिए। इसके लिए एक न्यायसंगत वसूली कार्य-योजना बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने प्राथमिक सहकारी साख समितियों के कामकाज को पूरी तरह डिजिटल बनाने का निर्देश दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+