5 माह की बच्ची के पेट से निकला अविकसित भ्रूण, Bhopal AIIMS में हैरान कर देने वाला मामला आया सामने

Bhopal News: राजधानी भोपाल के एम्स में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल 5 महीने की मासूम के पेड़ से आधा दर्जन डॉक्टर की टीम ने 3 घंटे में ऑपरेशन के जरिए 300 ग्राम का जुड़वा भ्रूण निकला है। इसकी रीढ़ की हड्डी सिर और पैर भी बन गए थे, लेकिन शरीर के दूसरे अंगों का विकास नहीं हो पाया था। ऑपरेशन के बाद अब बच्ची पूरी तरह से नॉर्मल है।

इस बीमारी को मेडिकल की भाषा में फीड्स इन फीटू( भ्रूण के अंदर भ्रूण) कहा जाता है। भोपाल एम्स के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में संभवत इस तरह का यह पहला मामला है दरअसल, सतना की रहने वाली यह बच्ची जब 15 दिन की थी, तब परिजन इसे लेकर अस्पताल गए थे। बच्ची की पेट पर सूजन थी और लगातार उसका पेट फूलता जा रहा था। सतना में डॉक्टर ने कैंसर की आशंका जताई और बच्ची को भोपाल एम्स के लिए रवाना कर दिया।

Fetus extracted from the stomach of 5 month old girl of Satna in Bhopal AIIMS!

आंत और तिल्ली की नस भ्रूण से चिपक गई थी। इन नसों को बिना कांटे अलग-अलग करना था, इसलिए सर्जरी बेहद डिफिकल्ट (कठिन) हो गई थी। सर्जरी के बाद करीब एक हफ्ते तक बच्चों को अस्पताल में भर्ती रखा गया। छुट्टी के बाद भी बच्ची पर लगातार निगरानी रखी गई। पहले हफ्ते और दूसरी बार 1 महीने के बाद फॉलोअप के लिए बुलाया गया था। अब बच्ची पूरी तरह नॉर्मल है।

दुनिया में फीड्स इन फीटू के200 मामले

एम्स के प्रोफेसर डॉ प्रमोद शर्मा ने बताया कि जब गर्भ में जुड़वा बच्चे होते हैं। शुरुआती दिनों में एक बच्चे का भ्रूण दूसरे के शरीर में चला जाता है। यह कैसे होता है अभी तक वैलिड रीजन पता नहीं चल सका है। भ्रूण कुछ समय तक तो बढ़ता है, लेकिन बच्चों के पेट में गर्भाशय और अमलीकल कोड नहीं होने से विकसित नहीं हो पता। दुनिया में अब तक इस तरह के करीब 200 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में इससे पहले भी कई मामले इस तरह के सामने आ चुके हैं। 29 जुलाई 2023 को प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से सामने आया था जहां पर 7 महीने के बच्चे के पेट से 2 किलो का भ्रूण निकल गया था।

22 फरवरी 2023 बस्ती, उत्तर प्रदेश में गर्भवती के पेट में बच्चों के पेट में 8 हफ्ते का भ्रूण निकल गया था। इससे पहले 2 नवंबर 2022 को झारखंड के रांची में 23 दिन की बच्ची के पेट से आठ भ्रूण निकल गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+