Father Burns Son: शहडोल में कलयुगी बाप ने बेटे को जिंदा जलाया, शराब की वजह से कर दिया मौत के हवाले
शहडोल, 20 सितंबर। अक्सर सुना जाता है कि कलयुगी बेटा पिता को प्रताड़ित करता है या उन्हें मारता पीटता है। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कलयुग में बाप भी अपने बेटे को मार डालना चाहता है। शहडोल जिले में इस तरह की घटना घटी है। इस घटना में एक बाप ने अपने बेटे को इसलिए आग लगाकर जिंदा जला दिया क्योंकि बेटा नशे का आदि था और बहुत ज्यादा शराब पीता था।जिससे आए दिन वो घर वालों से विवाद कर उन्हें परेशान करता था। इन्हीं सब से परेशान पिता ने अपने बेटे को ही आग के हवाले कर दिया।

जानिए पूरा मामला
शहडोल जिले के देवलोन्द थाना अंतर्गत बुढ़वा में निवास करने वाले 71 वर्षीय पिता दद्दू प्रसाद ने परिवारिक लड़ाई के चलते घर पर सो रहे अपने ही बेटे जितेंद्र के ऊपर डोरी का तेल डाल दिया और आग लगा दी। जब तक बेटा कुछ समझ पाता, वो आग की लपटों से घिर गया था। आग की चपेट में आने से वो बुरी तरह से जल गया है। इसे इलाज के लिए बाणसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इलाज के दौरान हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां अब वो जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
घटना में देवलोन्द थाना टीआई कलीराम परते जानकारी देते हुए बताया कि, पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने बेटे पर तेल डालकर आग लगा दी थी, मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications