Harda News: MP में 0% ब्याज पर लाखों किसानों को मिल रहा कर्ज, हरदा किसान सम्मेलन में CM शिवराज का बड़ा बयान

Harda Shivraj Singh Chouha News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हरदा में किसान सम्मेलन में शामिल होकर, वहां 3517 करोड़ रुपए की लागत वाली मोरंड एवं गजाल बांध परियोजना का शिलान्यास भी किया। सीएम ने इस मौके पर कहा कि किसान हमारे अन्य उत्तर है और प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouha ने आज हरदा जिले में आयोजित "किसान सम्मेलन" में ₹4559 करोड़ 62 लाख के 122 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री शिवराज ने क्षेत्रवासियों को ₹3517 करोड़ की मोरण्ड एवं गंजाल बांध परियोजना की सौगात दी।

Lakhs of farmers are getting loans at 0% interest, CM Shivraj big statement in Harda Kisan Sammelan

सीएम शिवराज ने कहा कि आज हरदा की धरती पर एक नया इतिहास रचा जा रहा है।सपना साकार हो रहा है और संकल्प पूरा हो रहा है। आज दो सिंचाई परियोजनाओं का मैंने शिलान्यास किया है। इन सिंचाई योजनाओं के बाद हरदा का कोई गांव असिंचित नहीं रहेगा। 100% गांव में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

कृषि मंत्री कमल पटेल की मांग पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंचायत का प्रस्ताव पारित होने पर हंडिया का नाम नाभिपट्टनम रखकर उसे नगर परिषद बनाया जाएगा। हरदा में जुड़े 5 नए वार्डों में लगभग ₹5 करोड़ की लागत से नए विकास कार्य कराए जाएंगे।

Lakhs of farmers are getting loans at 0% interest, CM Shivraj big statement in Harda Kisan Sammelan

सीएम शिवरजा ने कहा कि आज मुझे कहते हुए गर्व है कि मध्यप्रदेश में आज 0% ब्याज पर लाखों किसानों को कर्ज मिल रहा है। ₹2200 करोड़ की राशि से किसानों के सिर से ब्याज की गठरी उतारने का काम किया। फसल बीमा योजना के तहत विगत 3 वर्षों में ₹20 हजार करोड़ किसानों के खातों में डाले गए।पूरे मध्यप्रदेश में 3 साल में ₹2.72 लाख करोड़ अलग-अलग योजनाओं के तहत अन्नदाताओं के खातों में डाले गए हैं।

सीएम ने बताया कि आज ₹266 करोड़ की लागत की 42 सड़कें और पुल-पुलियों का भूमिपूजन हुआ है। ₹36.49 करोड़ के अत्याधुनिक सुविधायुक्त सीएम राइज स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। सीएम राइज स्कूलों में लैब, लाइब्रेरी, प्लेग्राउंड, स्मार्ट क्लास के साथ ही घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ने के लिए बस भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+