मध्य प्रदेश में कोरोना वॉरियर्स के परिजनों को मिलेगी 50 लाख रुपए की मदद, सरकार ने फिर शुरू की योजना

भोपाल, 30 अप्रैल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने काेरोना योद्धा योजना फिर शुरू कर दी है। CM शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे विकट संकट में जान हथेली पर रखकर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात जनता की सेवा कर रहे हैं। डॉक्टर सचमुच में भगवान होते हैं। वे मरीजों की जान बचाते हैं। कार्य करते-करते हमारे जो स्वास्थ्यकर्मी दिवंगत हो जाएंगे, उनके परिवार की देखरेख शासन की जिम्मेदारी होगी। उनके परिवारों को सरकार की ओर से 50 लाख रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी।

family of Corona Warriors in Madhya Pradesh will get 50 lakh rupees help

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि समाज पर आपका यह ऋण कोई नहीं भूलेगा। आप कोरोना के संक्रमण से स्वयं को बचाते हुए दूसरों को संक्रमण मुक्त करने का कार्य ऐसे ही करते रहें। मध्य प्रदेश में लगभग 99 फीसद कोरोना मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। कोरोना मृत्यु दर 1% से थोड़ी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल आम जनों का सहारा बन रहे हैं। यहां अच्छे से अच्छा इलाज मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन लाइन बिछाई जा रही है। प्रदेश में व्यापक पैमाने पर ऑक्सीजन के प्लांट लगाए जा रहे हैं।

मरीजों का मनोबल बढ़ाते रहें

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी स्वयं का मनोबल टूटने न दें तथा मरीजों का मनोबल बढ़ाएं। मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी फोन, वीडियो कॉल आदि के माध्यम से उनके परिजनों को निरंतर देते रहें। शिवराज ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी चार स्तरों पर मरीजों की सेवा कर रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की, कोविड केयर सेंटर्स में तथा घर-घर जाकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+