ताबीज पहनाने के नाम पर तांत्रिक ने उतरवाए मां-बेटी के कपड़े, फिर...

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा में पुलिस ने बीते दिनों एक ढोंगी तांत्रिक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तरह केस दर्ज किया है। आरोप है कि तांत्रिक ने करीब दो साल पहले बीमारी से बचाने के ताबीज देने के नाम पर एक महिला और उसकी बेटी के कपड़े उतरवाए। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद आगे किसी तरफ की कार्रवाई की बात कही है।

बीमारी दूर करने के तरीके बताता था तांत्रिक

बीमारी दूर करने के तरीके बताता था तांत्रिक

सब इंस्पेक्टर नीतू कुंसारिया के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि कारगिल झुग्गी में रहने वाले राकेश पंडित के घर अक्सर शिवराम सरकटे उर्फ दादा भाई नाम का तांत्रिक आता था। यहां तांत्रिक लोगों की बीमारी दूर करने के तरीके बताता था। तांत्रिक के झांसे में आकर करीब दो साल पहले वह अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को लेकर उसके पास ले गया।

ताबीज बांधने के लिए उतरवाए मां-बेटी की कपड़े

ताबीज बांधने के लिए उतरवाए मां-बेटी की कपड़े

तांत्रिक ने कहा कि वह ताबीज बांधकर दोनों की बीमारी ठीक कर देगा। इसके बाद पत्नी और बेटी की कमरे में ले गया और उनके कपड़े उतरवाकर उनके साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद उसकी पत्नी अपनी 13 और 15 साल की बेटी को तांत्रिक के पास लेकर पहुंची। उसने दोनों बच्चियों के साथ भी यही हरकत दोबारा। अपने और अपने बच्चियों के साथ बार-बार हो रही अश्लील हरकतों से आजिज आकर महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की।

क्या कहती है पुलिस

क्या कहती है पुलिस

इस मामले में पुलिस ने बताया​ कि पीड़िता पक्ष का एक रिश्तेदार भोपाल जेल में छेड़छाड़ के आरोप में बंद है और इस मामले में आरोपी राजेश पंडित की एक रिश्तेदार की एक नाबालिग बेटी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। ठीक इससे पहले भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर छेड़छाड़ का आरोप लगा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+