Bhopal News: पूर्व मंगेतर ने महिला का बनाया था अश्लील वीडियो, शादी के बाद पति और सास ने किया वायरल

Bhopal News: ऐशबाग इलाके में एक नवविवाहिता का अश्लील वीडियो उसके पति और सास द्वारा वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला का अश्लील वीडियो उसके पूर्व मंगेतर ने बनाया था। जब महिला ने उसे छोड़कर दूसरी जगह शादी की तो नाराज मंगेतर ने उसका रिश्ता तुड़वाने के लिए वीडियो उसके पति को भेज दिया।

मंगेतर ने वीडियो काल पर बात करते समय यह अश्लील क्लिपिंग बनाईं थी। पति ने उक्त वीडियो अपनी मां के मोबाइल से पत्नी के भाई को भेजा और मोहल्ले में कुछ लोगों को भी दिखाया। पति अब पत्नी को अपने साथ रखने में आनाकानी कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व मंगेतर, पति और सास के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Ex-fiance had made video of woman husband and mother-in-law made it viral in Aishbagh

ऐशबाग पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय महिला गृहिणी है। उसने पुलिस को बताया कि उनके माता-पिता ने करीब दो साल पहले रूप नगर बस्ती निवासी हारीश अंसारी से रिश्ता तय किया था। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। हारीश ने बहला-फुसलाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए और बनाने के लिए उकसाया था। यह वीडियो मंगेतर ने उसकी जानकारी के बिना सेव कर लिए थे।

हारीश की कुछ गलत आदतों के कारण युवती ने माता-पिता को बोलकर रिश्ता तुड़वा लिया था। इसके बाद उसका मोहल्ले में रहने वाले शूजा खान से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। जब घरवालों को यह बात पता चली तो दोनों परिवार ने बातचीत कर सहमति से 13 मार्च 2024 को उनका निकाह करा दिया था। निकाह के बाद महिला अपने मायके में रह रही थी, उसकी विदाई नहीं हुई थी।

इधर, नाराज हारीश ने रिश्ता तुड़वाने के लिए अश्लील विडियो क्लिपिंग पति शूजा खान के मोबाइल पर भेज दी। पति शूजा ने अपनी मां नाजनीन खालिद के मोबाइल से 21 अप्रैल को महिला के भाई के मोबाइल पर वीडियो भेज दिए। शूजा ने मोहल्ले के कुछ लोगों को भी अश्लील वीडियो दिखाया था।

वीडियो आने के बाद से ही पति शूजा खान अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। इसमें सास नाजनीन खालिद और ससुर मोहम्मद खालिद की भी सहमति है। अब पति रिश्ता तोड़ने की बात कर रहा है। पुलिस ने हारीश, शूजा खान और नाजनीन के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+