COVID-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच मध्य प्रदेश में एस्मा लागू, CM शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कही यह बात
भोपाल। देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मध्य प्रदेश में अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा ) लागू कर दिया गया है। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा एस्मा लगाए जाने के बाद अब प्रदेश में अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी-अधिकारी किसी भी सूरत में हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे।

एम्सा के दौरान वे ऐसा करने पर संसद द्वारा 1968 में पारित आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून के उल्लंघन का दोषी माने जाएंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
Recommended Video
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आठ अप्रैल को ट्वीट करके कहा है कि नागरिकों के हित को देखते हुए #COVID19outbreak के बेहतर प्रबंधन के लिए आज से सरकार ने मध्यप्रदेश में एसेंशियल सर्विसेज़ मैनेजमेंट एक्ट (Essential Services Management Act) जिसे ESMA या हिंदी में 'अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून' कहा जाता है, तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
क्या है एस्मा कानून
जानकारी के अनुसार वर्ष 1968 में संसद ने अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून पारित किया था, जिसका मकसद आपात स्थिति में हड़ताल को रोकना है। एम्सा लागू किए जाने से पहले इससे प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को समाचार पत्र या अन्य माध्यमों से सूचित किया जाता है। यह कानून अधिकतम छह माह के लिए लगाया जा सकता है। एम्सा लागू होने के बाद यदि कोई कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर जाता है तो वह अवैध और दंडनीय है। कानून का उल्लंघन कर हड़ताल पर जाने वाले किसी भी बिना किसी वारंद के अरेस्ट किया जा सकता है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications