IPL 2026: विराट कोहली ने बनाया कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में जब भी निरंतरता की बात होगी, किंग कोहली का नाम सबसे ऊपर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर कदम रखते ही एक ऐसा महा-रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
यह एक ऐसा कीर्तिमान है, जो आज तक आईपीएल के 19 सालों के इतिहास में कोई और खिलाड़ी नहीं कर सका। विराट कोहली आईपीएल इतिहास में लगातार 4 सीजन तक 600 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

लगातार 4 सीजन, हर बार 600 पार
आज के क्वालीफायर में गुजरात के खिलाफ खेली गई 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर उन्होंने आखिरकार इस एवरेस्ट जैसे रिकॉर्ड को फतह कर लिया। वह इस साल 600 रनों का आंकड़ा हासिल करने वाले प्लेयर्स में शामिल हो गए। जहां साई सुदर्शन, शुभमन गिल, हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं। कोहली ने साल 2023 से जो रनों की भूख दिखाई है, वह 2026 में भी बदस्तूर जारी है।
- आईपीएल 2023: 639 रन
- आईपीएल 2024: 741 रन
- आईपीएल 2025: 657 रन
- आईपीएल 2026: 600 रन
दिग्गज गेल, वॉर्नर और राहुल सब छूटे पीछे
इससे पहले 3 सीजन में 600+ रन बनाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वेस्टइंडीज के 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल के नाम था। लेकिन कोहली ने लगातार चौथे सीजन में यह कारनामा करके इन सभी दिग्गजों को बहुत पीछे छोड़ दिया है।
छह बार 600 रनों का अनोखा कीर्तिमान
विराट कोहली ने अपने पूरे आईपीएल करियर में कुल 6 बार 600 से अधिक रन बनाए हैं, जो कि एक ऑल-टाइम रिकॉर्ड है। इस कीर्तिमान के करीब तो कोई अन्य खिलाड़ी नजर ही नहीं आ रहा है। कोहली ने यह एक असंभव सा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
- 2013: 634 रन
- 2016: 973 रन (एक सीजन में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड)
- 2023: 639 रन
- 2024: 741 रन
- 2025: 657 रन
- 2026: 600 रन












Click it and Unblock the Notifications