Bhopal News: राजधानी में बिजली का शटडाउन जारी, कई कॉलोनियों में पावर कट, लाइनमैन वसूल रहे मनमाना चार्ज

राजधानी भोपाल में बिजली का शटडाउन जारी, कई कॉलोनियों में पावर कट, लाइनमैन वसूल रहे मनमाना चार्ज

 Electricity shutdown continues, power cut in colonies, arbitrary charges are being collected by linemen
Photo Credit:

राजधानी भोपाल में मेंटेनेंस के नाम पर लगातार बिजली कटौती का दौर जारी है। 6 मई यानी कल शनिवार को कई इलाकों में 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। इनमें सलैया, गौतम नगर, नारियलखेड़ा, पटेल नगर, बिट्टन मार्केट, 10 नंबर मार्केट, अमलतास समेत आसपास के इलाके भी शामिल है। बिजली विभाग की ओर से बताया गया है कि इन क्षेत्रों में मेंटेनेंस के चलते विद्युत की सप्लाई नहीं हो सकेगी।

मध्य विद्युत क्षेत्र कंपनी के अनुसार शनिवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। जिसके कारण भोपाल के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में लोग अपनी जरूरी काम पहले से निपटा लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

मेंटेनेंस का इन इलाकों पर पड़ेगा असर

शनिवार को भोपाल के इन इलाकों में बिजली मेंटेनेंस के कारण पीजीबीटी रोड, हलालपुरा, गौतम नगर नारियलखेड़ा, पल्लवी नगर, ब्रिज कॉलोनी, अमलतास, पटेल नगर, सबरी नगर, ग्रीन कॉलोनी, विट्ठल मार्केट, 10 नंबर मार्केट,आकृति ग्रीन रुद्राक्ष, चलाया सन खेड़ी समेत आसपास के इलाकों में बिजली की सप्लाई नहीं हो सकेगी।

सूखी सेवनिया के अरेडी इलाके में लाइनमैन बिजली ठीक करने के नाम पर वसूलता है मनमाना चार्ज

राजधानी भोपाल के सूखी सेवानिया सब स्टेशन में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। इस इलाके में जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन की मनमानी के चलते बिजली के उपभोक्ता परेशान है। सबसे ज्यादा परेशानी टेंपरेरी कनेक्शन लेने वालों को है। जिन्हें बिजली कंपनी के कर्मचारी टेंपरेरी कनेक्शन बताकर मनमाना चार्ज वसूलते हैं। सूखी सेवनिया सबस्टेशन के अरेडी इलाके में लाइनमैन मोहन के द्वारा लापरवाही करके उपभोक्ताओं से बिजली ठीक करने के नाम पर मनमाना चार्ज वसूला जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+