Bhopal News: CM मोहन यादव के निर्देश का 24 घंटे में दिखा असर, बुधनी की सायरा बानो को दी गई ट्राई साइकिल

Bhopal News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आदेश और निर्देश को अधिकारी हल्के में नहीं ले रहे हैं। दरअसल बीते दिन सीएम यादव ने देर रात राजधानी भोपाल के रैन बसेरे का निरीक्षण किया था इस दौरान उन्हें बुधनी की रहने वाली सायरा बानो मिली, जो शारीरिक रूप से चलने फिरने में लाचार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से ट्राई साइकिल की मांग की थी।

सायरा बानो की मांग पर सीएम ने अधिकारी को निर्देश दिए थे। जिसके बाद 24 घंटे के भीतर सीएम के इस निर्देश का पालन किया गया और सायरा बानो को ट्राई साइकिल प्रदान की गई है। ट्राई साइकिल पाकर सायरा बानो खुश है और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर रही है।

Effect of CM Mohan Yadavs instructions visible in 24 hours, tricycle given to Budhni Saira Banu

बता दे बुधवार दे रात बढ़ती ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया था। इसी दौरान सायरा बानो ने कम से ट्राई साइकिल की मांग की थी जिला प्रशासन को तत्काल सहायता के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज गुरुवार को सायरा बानो को साइकिल प्रदान की गई।

सायरा बानो भोपाल के जहांगीराबाद में स्थित लाल परेड ग्राउंड के पास ट्राई साइकिल पाकर खुश नजर आई। सायरा बानो लाल परेड ग्राउंड के पास स्थित मजार पर आए लोगों से मदद लेकर अपना गुजर बसर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+