MP: राज्य शिक्षा केंद्र ने पांचवी ने 5वीं-8वीं का संशोधित रिजल्ट किया घोषित, 89 हजार अतिरिक्त छात्र हुए पास
एमपी में कक्षा पांचवी और आठवीं के 3 लाख 89 हजार 774 विद्यार्थियों की लगभग 50 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का पुनरीक्षण कर फिर से रिजल्ट जारी किया गया है।

mp board exam: मध्यप्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी गलती सुधारते हुए इस साल आयोजित पांचवी और आठवीं की बोर्ड पैटर्न की कॉपियां दोबारा जांची। इसके बाद संशोधित रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिए गए हैं।
बता दें कि परीक्षाओं के वार्षिक परिणाम विगत 15 मई 2023 को घोषित कर दिए थे। इसमें कुछ शाखाओं ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट अंगों को नहीं जोड़े थे। इस कारण कुछ बच्चे फेल हुए थे। इसमें कई बच्चे एक या दो विषयों में फेल थे। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस ने बताया कि स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार के निर्देशों के अनुसार विभाग ने समस्त 24 लाख छात्रों के डाटा एनालिसिस के बाद ऐसे करीब 3 लाख 89 हजार से अधिक बच्चों को चयनित किया है जो स्कूलों ने प्रोजेक्ट अंकों की प्रविष्टि नहीं करने के कारण या मात्र 1 या 2 विषय में फेल थे।
5 लाख कॉपियों को दोबारा जांच
धनराज उसने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र ने छात्र हित में उन विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों का दोबारा परीक्षण करने का निर्णय लिया था, इसलिए कार्यनीति बनाकर 27 मई 3 जून की अवधि में ऐसे 3 लाख 89 हजार 764 विद्यार्थियों की करीब 50 कॉपियों के अंकों को प्रविष्टि और प्राप्त अंकों का मिलान कर सुधार किया गया। साथ ही स्कूलों के प्रोजेक्ट अंक भी जोड़े गए। इस प्रोसेस के बाद पांचवी के 44293 और आठवीं के 44 हजार 791 तरीक विद्यार्थी उत्तरण घोषित हुए है। इसके उपरांत सत्र 2022 23 मई कक्षा आठवीं का परीक्षा परिणाम 76.09 से बढ़कर 80.29% व पांचवी का परीक्षा परिणाम 82.29 से बढ़कर 86.2% हो गया हैं।
पांचवी व 8वीं के ऐसे विद्यार्थी, जो पूर्व में 15 मई 2023 के परीक्षा फल में एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए थे अथवा जिनकी शालाओं द्वारा उनके प्रोजेक्ट कार्यों के अंक अंक सूची में शामिल नहीं करने के कारण फेल हो गए थे वह संशोधित परीक्षा परिणाम राज्य की वेब लिंक httsps://short url.at/owY14 या https://short URL.at/jkrCU पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications