भोपाल में पीपुल्स ग्रुप पर ED का छापा, 50 गाड़ियों के साथ पहुंची ईडी की टीम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईडी ने पीपुल्स ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। विदेशी फंडिंग का है आरोप। करीब 50 गाड़ियों में भरकर ईडी की टीम पीपुल्स ग्रुप के कार्यालय पर पहुंची।

भोपाल, 26 मई। राजधानी भोपाल में सुबह से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने पीपुल्स समूह के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की हैं। जानकारी के अनुसार 50 से अधिक गाड़ियों में भरकर ईडी की टीम ने पीपुल्स ग्रुप के कई ठिकानों पर रेड मारी है। जिनमें करोंद स्थित पीपुल्स समाचार के दफ्तर कॉलेज और ग्रुप के अन्य ठिकानों पर सर्चिंग चल रही है। मुंबई से आई ईडी की टीम ग्रुप के 5 ठिकानों पर सर्च कर रही है। विदेशी फंडिंग के साथ फाइनेंसियल गड़बड़ी के आरोपों की जांच की जा रही है।

मुंबई की टीम देर रात पहुंची थी इंदौर

मुंबई की टीम देर रात पहुंची थी इंदौर

मुंबई की टीम बुधवार को देर रात इंदौर पहुंची। जहां इंदौर से 15 से 16 गाड़ियां लेकर टीम भोपाल के लिए रवाना हुई। देर रात 1 बजे ED की टीम पीपल्स ग्रुप के निशातपुरा स्थित ठिकानों पर सर्चिंग में जुट गई। इसके बाद 6 बजे मालवीय नगर स्थित अखबार के दफ्तर में सर्च किया। इतना ही नहीं ग्रुप के कर्ता-धर्ताओं के घर में भी जांच चल रही हैं।

विदेशी फंडिंग के आरोप में डली रेड

विदेशी फंडिंग के आरोप में डली रेड

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम विदेशी फंडिंग के आरोप में पीपुल्स ग्रुप के कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है। बता दे ईडी कई टीमें बनाकर कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पहली टीम मालवीय नगर स्थित पीपुल्स समाचार (न्यूज़ पेपर) के दफ्तर पर कार्रवाई कर रही है, तो वहीं दूसरी टीम करोंद स्थित पीपुल्स कॉलेज और तीसरी टीम अस्पतालों के कागजात खंगाल रही है।

व्यापम घोटाले में भी आ चुका है नाम

व्यापम घोटाले में भी आ चुका है नाम

पीपल्स ग्रुप पहले भी कई बार चर्चा में रह चुका है। बता दे इससे पहले मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले भी पीपुल्स ग्रुप का नाम आ चुका है। 11 साल पहले आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश के कई शहरों में इस ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई भी की थी।

पीपुल्स ग्रुप के बारे में

पीपुल्स ग्रुप के बारे में

बता दे पीपुल्स ग्रुप भोपाल का जाना पहचाना और बड़ा कारोबारी समूह है। पीपुल्स ग्रुप मेडिकल,एजुकेशन से लेकर मीडिया जगत तक जुड़ा हुआ है। भोपाल में इस ग्रुप के पास अरबों की संपत्ति है। पीपुल्स समाचार पत्र मध्यप्रदेश में भोपाल इंदौर के अलावा मुंबई,दिल्ली और अन्य कई शहरों से प्रकाशित होता है। राजधानी भोपाल में पीपल्स ग्रुप की यूनिवर्सिटी भी है जिसमें डॉक्टर व नर्स और इंजीनियर से लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई भी कराई जाती हैं।

यह भी पढ़ें : भोपाल में वकीलों की शर्मनाक करतूत, महिला के बाल खींचे, थप्पड़ भी जड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+