Bhopal News: ऑपरेशन के दौरान पेट में कैंची छोड़ देने से महिला की गई जान, डॉक्टर ने की लापरवाही

Bhopal Hospital News: राजधानी भोपाल के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कैंची छोड़ने का मामला सामने आया है। जहां पर इलाज के दौरान महिला की आखिरकार मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने महिला का दोबारा इलाज कर कैंची निकालने की बात की थी और उसे रविवार को दोबारा एडमिट कर लिया था, लेकिन इलाज के दौरान उसमें दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही के चलते महिला के पेट में कैंची छोड़ दी गई। इसके बाद उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। इसके बाद पेट में कैंची का पता चलने पर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती मरीज किया गया। जहां मरीज अजीज फातिमा की सोमवार तड़के मौत हो गई।

During operation in hospital, woman lost her life due to scissors in stomach, doctor was negligent

महिला की हालत गंभीर थी। सोमवार को ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन बॉडी लेकर छतरपुर नौगांव चले गए। मौत के बावजूद अस्पताल प्रबंधन पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। शाहजहानाबाद पुलिस का कहना है कि परिजनों ने लिखित में कार्यवाही नहीं करने का आवेदन दिया है।

पुलिस ने बताया कि नौगांव की रहने वाली 55 वर्षीय अजीज फातिमा का 4 मार्च 2023 को भोपाल केयर अस्पताल में डॉक्टर अभिषेक शर्मा ने पेट में गठान का ऑपरेशन किया था। इस दौरान उन्होंने कैची पेट में ही छोड़ दी इसके बाद पेट में दर्द बंद नहीं हो रहा था करीब 4 महीने बाद मरीज के पेट में जब फिर से तकलीफ बड़ी तो वे छतरपुर के अस्पताल पहुंची। जहां डिजिटल एक्स-रे और सोनोग्राफी के बाद पेट में कैंची होने का पता चल चला था।ॉ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+