भारी बारिश के चलते खुले भोपाल भदभदा डैम के गेट, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पर्यटक
भोपाल में भारी बारिश के चलते भदभदा डैम के खोले गए गेट। बता दे बड़ा तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है, जो अभी 1666.60 फीट भर चुका है। सैकड़ों की संख्या में पर्यटक गेट खुलने का नजारा देखने पहुंचे।
भोपाल, 23 जुलाई। राजधानी में शुक्रवार की शाम 6 बजे से भारी बारिश हो रही है। बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने से तालाब का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। ऐसे में शनिवार को भदभदा के गेट खोलने पड़े। यह नजारा देखने के लिए डैम के आसपास हजारों सैलानियों की भीड़ जमा हो गई दोपहर करीब 12:30 बजे भदभदा डैम के गेट खोले गए।

हजारों सैलानी पहुंचे डैम
भोपालवासी भदभदा डैम के गेट खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में शनिवार को यह मौका आ ही गया, जब डैम के दो गेट खोले गए। शुरुआत में केवल एक गेट खुला उसके बाद एक और गेट खोलना पड़ा। बता दे कि साल 2013 में भी 23 जुलाई को ही भदभदा के गेट खुले थे और आज फिर 23 जुलाई को भदभदा के गेट खुले हैं। भारी बारिश के चलते भदभदा डैम के 2 गेट खोलने पड़े। बड़ा तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है, जो अभी 1666.60 फीट भर चुका है।

इससे पहले भी कई बार खुल चुके हैं डेम गेट
2013 में 23 जुलाई को भदभदा के गेट खोले गए थे। साल 2002, 2003, 2006,1999, 1998 और 1996 में भी भदभदा डैम के गेट खोले गए थे। इसके अलावा साल 2006 में भारी बारिश के चलते 13 14 अगस्त की रात को भदभदा डैम के सभी गेट खोल दिए गए थे। उस दौरान 23 बार गेट खोलने की स्थिति बनी थी।

राजधानी के दो और डेम 'केरवा कलियासोत' का बढ़ा लेवल
भोपाल का कलियासोत डैम अब तक 1645 पेट भर चुका है। वही केवल डैम का लेवल 1673 फीट है। इसमें अब तक 1666.20 फीट पानी भर चुका है। 6 फीट भरने के बाद इस डैम के गेट भी खोले जाएंगे।

कोलार डैम का भी लेवल बढ़ा
राजधानी भोपाल के कोलार डैम का भी लेवल बढ़ गया है। बता दे कोलार डैम से राजधानी में करीब 50% हिस्से में पानी की सप्लाई की जाती है। हालांकि यह अभी 23 सीट खाली है इसका फुल टैंक लेवल 1516.40 फीट है, जबकि इसमें अब तक 1493.70 फीट पानी जमा हो चुका है।
ये भी पढ़ें : MP : सिंगाजी ताप विद्युत गृह ने 100 दिनों तक विद्युत उत्पादन करने का बनाया रिकॉर...












Click it and Unblock the Notifications