पति के साथ पत्नी ने घर जाने से किया मना, नशे में धुत पति ने गुस्से में ले ली 4 महीने के बच्चे की जान

भोपाल में पिता ने मामूली विवाद में अपने 4 माह के बेटे का बेरहमी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। मारने के पीछे वजह बस इतनी थी कि पत्नी ने मायके में इस नशेड़ी पति के साथ घर जाने से मना कर दिया था।

भोपाल,11 सितंबर। राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पिता की हैवानियत का एक ऐसा मामला सामने है, जिसे सुनकर आपको भी इस बेरहम नशेड़ी पिता पर गुस्सा आएगा। दरअसल इस नशेड़ी पिता ने मामूली विवाद में अपने 4 माह के बेटे का बेरहमी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। मारने के पीछे वजह बस इतनी थी कि पत्नी ने मायके में इस नशेड़ी पति के साथ घर जाने से मना कर दिया था। पत्नी का कहना है कि पति नशा करके आया था, इसलिए उसने घर जाने से मना कर किया था। इसी बात से आरोपी पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी की गोद से बच्चे को खींचा और गला दबाकर मार डाला। बच्चे की आवाज आनी बंद हुई तो आरोपी पिता उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। मामा और मां बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भोपाल के मुबारकपुर जोड से गिरफ्तार कर लिया है। नीचे पूरा मामला विस्तार से जानें

3 दिनों से ससुराल में था आरोपी पिता

3 दिनों से ससुराल में था आरोपी पिता

घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के बीडीए क्वार्टर की है। बता दे गोंदरमऊ की रहने वाली संगीता वर्मा की शादी 2015 में गांव बरेली खिलचीपुर जिला राजगढ़ के रहने वाले संजीव संजू वर्मा से हुई थी। संजू वर्मा की उम्र 30 साल है। रक्षाबंधन के त्यौहार पर संगीता अपने 4 महीने के बेटे आर्यन के साथ मायके आई हुई थी। 8 सितंबर को संजू उसे लेने ससुराल भोपाल आया। इसके बाद 3 दिनों से वे यहीं पर था और शनिवार शाम करीब 6 बजे से नशे की हालत में आया और अपनी पत्नी संगीता से घर चलने की जिद करने लगा।

धमकी देने के बाद दबाया था मासूम का गला

धमकी देने के बाद दबाया था मासूम का गला

दरअसल संजू बहुत ज्यादा नशा करके आया था उसकी पत्नी और उसकी मौसी ने संजू को समझाने की बहुत कोशिश की। पत्नी ने समझाया कि रात बहुत ज्यादा हो गई है कल सुबह जल्दी निकलेंगे। तुमने नशा भी बहुत कर रखा है। पत्नी की यह बातें सुनकर संजू को बहुत गुस्सा आया और वह पत्नी को धमकाने लगा। बोला- घर नहीं चलोगी तो बच्चे को मार डालूंगा। इसके बाद संजू संगीता की गोद से बच्चे को छीन कर ले गया। पत्नी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन संजू नहीं माना। दोनों के बीच झूमा झटके शुरू हो गई और संजू ने पत्नी से बच्चा छीनकर दीवार की साइड में उसका गला दबा दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

इसी घर में बच्चे का हुआ था जन्म

इसी घर में बच्चे का हुआ था जन्म

गांधी नगर थाना पुलिस को बच्चे के मामा ने बताया कि आरोपी संजू प्राइवेट जॉब करता है जिस कमरे में उसने भांजे आर्यन को मारा। उसी कमरे में 4 महीने पहले ही उसका जन्म हुआ था। बेटे के जन्म के बाद बहन ससुराल रहने चली गई थी। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए संगीता अपने बेटे के साथ मायके आई हुई थी।

बच्चे को मारने के बाद पिता हो गया था फरार

बच्चे को मारने के बाद पिता हो गया था फरार

4 महीने बच्चे को बेरहमी से मारने के बाद आरोपी संजू घटनास्थल से फरार हो गया था। मामा देवी सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे आरोपी संजीव ने बच्चे के बारे में पूछने के लिए फोन किया हमने बताया कि बच्चा अस्पताल में है। उस समय उसका नशा कम हो गया था। इसके बाद संजू ने फोन काट दिया और उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

ये भी पढ़ें : यूट्यूबर Bindass Kavya घर से भागी, इटारसी रेलवे स्टेशन पर मिली, YouTube पर हैं 4...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+