Bhopal News: जहांगीराबाद के जिंसी में पत्नी से विवाद के बाद ड्राइवर पति ने फांसी लगा कर दी जान

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद जिला के में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति का अक्सर अपनी पत्नी से छोटी-छोटी बातों पर लेकर विवाद होता था। पत्नी की बातों से परेशान होकर पति ने यह कदम उठाया है।

जहांगीराबाद की टीआई अजय तिवारी ने वन इंडिया से बातचीत में बताया कि आपकारी कैंपस एजेंसी निवासी राहुल चिदार पुत्र लक्ष्मण 30 साल का था और ड्राइवरी का काम करता था। करीब 5 साल पहले उसने एक क्रिश्चियन लड़की से शादी कर ली थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था, क्योंकि पति शराब पीने का आदी था।

Driver husband commits suicide by hanging after dispute with wife in Jinsi, Jahangirabad

2 दिन पहले राहुल और उसकी पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया था। पुलिस ने पत्नी के कहने पर पति को छोड़ दिया था इससे गुस्सा होकर उसने फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस का कहना है की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमला नगर इलाके में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

इधर कमला नगर पुलिस ने बताया कि अंबेडकर नगर के रहने वाला अशोक यादव प्राइवेट काम करता था। कल शाम करीब 4:30 बजे उसने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी तबीयत बिगड़ने पर परेशान उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसमें यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+