अस्पताल में मेडिकल स्टोर खुलवाने का झांसा देकर डॉक्टर ने की ₹11.65 लाख की धोखाधड़ी

Bhopal News: राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक द्वारा व्यक्ति को मेडिकल स्टोर खुलवाने का झांसा देकर 11.65 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अस्पताल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक विकास बिल्थरे मेडिकल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। करीब 3 साल पहले उनकी मुलाकात डॉक्टर अजर अली से हुई थी। डॉ अली ने उन्हें बताया था कि वह खजूरी सड़क पर एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं और वहां उन्हें एक मेडिकल स्टोर खुलवाना है। स्टोर खोलने के लिए वे करीब 12 लाख रुपए लेंगे। क्योंकि फरियादी को मेडिकल स्टोर खोलना था, इसलिए उन्होंने अस्पताल में मेडिकल खोलने की बात कही।

doctor cheated ₹ 11.65 on the pretext of opening a medical store in the hospital

दोनों के बीच अनुबंध हुआ जिसमें तय हुआ कि 11.65 लाख रुपये देकर वह मेडिकल स्टोर उन्हें अपने अस्पताल में खोलने की अनुमति देंगे। रकम लेने के बाद डॉक्टर ने किसी दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में मेडिकल स्टोर दे दिया। इतना ही नहीं रकम लौटाने से भी इंकार कर दिया।

इस मामले को लेकर फरियादी ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत की थी आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है पुलिस ने फरियादी से इस संबंध में दस्तावेज तलब किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+