Bhopal News: पति की मौत के बाद जिससे की दोस्ती उसी ने धोखा दिया, हिम्मत हार जान दी

MP की राजधानी भोपाल से महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां महिला ने दोस्त की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। महिला ने आग लगाकर जान दी है, जहां महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों का आरोप है कि, महिला की जिस युवक से दोस्ती थी, वह लगातार महिला को परेशान कर रहा था, जिसके चलते महिला ने यह कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है, जहां इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी, तभी महिला की सोशल मीडिया के जरिए इलेक्ट्रिक का काम करने वाले युवक से दोस्ती हुई, इसके बाद युवक महिला पर लगातार साथ रहने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं युवक ने कुछ फोटो एडिट कर उस युवक को भेज दिए, जिसके साथ महिला की शादी की बात चल रही थी।

Bhopal

परिजनों ने बताया कि, महिला के पति की कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। इस दौरान महिला की सोशल मीडिया के जरिए युवक से जान पहचान हुई। इस बीच परिजनों ने महिला की दूसरी शादी दुबई में रहने वाले युवक से करने पर विचार बनाया, जैसे ही महिला और दुबई में रहने वाले युवक के बीच होने वाले रिश्ते की जानकारी महिला के दोस्त को लगी, वैसे ही उसने कुछ फोटो एडिट कर दुबई में रहने वाले युवक को भेज दिए। इतना ही नहीं कुछ फोटो फर्जी आईडी बनाकर उस पर अपलोड भी कर दिए। इसके बाद से महिला लगातार डिप्रेशन में रहने लगी, और फिर उसने यह कदम उठा लिया।

घटनाक्रम की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, महिला के द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें महिला ने एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। साथ ही सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी युवक की तलाश भी की जा रही है। महिला के पति की कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी। महिला का पति हिस्ट्रीशीटर बदमाश था, जहां उसके साथियों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़े- Indore News: शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाया, लिव इन में रखने के बाद धोखा दिया, केस दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+