Indore News: शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाया, लिव इन में रखने के बाद धोखा दिया, केस दर्ज
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी बहन की शादीशुदा दोस्त को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ संबंध बनाएं, और फिर शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं अब पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, इंदौर की रहने वाली शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जहां महिला की दोस्त के भाई ने महिला से पहले बातचीत कर दोस्ती बढ़ाई और फिर प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल, महिला की शादी 10 साल पहले खंडवा के रहने वाले युवक से हुई थी, जहां शादी के बाद महिला का एक बेटा हुआ। वहीं शादी के कुछ सालों बाद महिला का अक्सर पति से विवाद होने लगा। इसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर इंदौर आकर रहने लगी। इंदौर में महिला कमरा लेकर रहती थी, जहां उसके साथ एक उसकी दोस्त भी रहती थी। महिला की दोस्त का भाई अक्सर महिला के कमरे पर आता था। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हो गई। वहीं धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में तब्दील हो गई, जिसके बाद कई बार युवक ने महिला के साथ कई बार संबंध बनाएं।
युवक, महिला को कई अलग-अलग स्थान पर ले जाकर संबंध बनाता तो वहीं महिला के द्वारा शादी करने की बात पर अक्सर युवक कुछ ना कुछ बहाना बना देता था। इसके बाद महिला ने जब युवक से शादी की बात कही तो युवक ने महिला के साथ मारपीट भी की है। वहीं युवक जबरदस्ती महिला के साथ संबंध बनाने लगा। एक दिन अचानक युवक महिला को छोड़कर अपने गांव चला गया, जहां कुछ दिन बाद महिला को युवक की शादी होने की जानकारी लगी। इसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़े- Indore News: प्यार में जेंडर चेंज करके लड़के से लड़की बना, बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया तो बदला लिया












Click it and Unblock the Notifications