MP Board: 12वीं के अंग्रेजी का पेपर आउट होने की चर्चा, भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी बोले, अफवाह
राजधानी भोपाल में एमपी बोर्ड के कक्षा 12वीं के अंग्रेजी का पेपर लीक होने की अफवाह तेजी से फैल रही है। जिसके बाद भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे पूरी तरह के अफवाह बताया है।

राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में आज एक बार फिर बोर्ड परीक्षा को लेकर अफवाहों का दौर जारी रहा। शनिवार को सुबह 9 बजे 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर था, लेकिन सुबह से अफवाह चली रही है कि अंग्रेजी विषय का पेपर आउट हो गया। हालांकि अब तक पर कोई औपचारिक तथ्य सामने नहीं आया। बताया जा रहा है कि अंग्रेजी के पहले हिंदी का प्रश्न पत्र आउट होने की भी अफवाह फैलाई जा चुकी हैं।
राजधानी भोपाल के ललिया गांव में भी पेपर आउट होने की सूचना चल रही है। बताया जा रहा है कि कोई पेपर यदि 9 बजे के पहले सामने आता है, तो वह आउट माना जाता है। इसके बाद यह पूरी सूचना अफवाह होती है। बताया जा रहा है कि इंदौर से यह सूचना सोशल मीडिया में वायरल हुई कि अंग्रेजी का पेपर आउट हो गया। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोग पेपर लीक होने का बता रहे हैं। बोर्ड की परीक्षाओं को हर बार प्रभावित करने वालों में शिक्षा माफियाओं की भूमिका अहम है। इसमें कुछ निजी स्कूल संचालक से लेकर कोचिंग क्लासेस चलाने वाले तक शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को पास कराने का ठेका तक लेते हैं। इन लोगों की विभाग के जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों से सांठगांठ रहती है, ऐसे में यह अफवाह फैलाई जा रही है।
वही भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर आउट होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है परीक्षा रोकने को लेकर भी वरिष्ठ उसे कोई दिशा-निर्देश नहीं प्राप्त हुए सामान्य तौर पर परीक्षा करवाई जा रही है यह पूरी तरह से अफवाह है।












Click it and Unblock the Notifications