Bhopal: भारतीय बल्लेबाजी से निराश होकर भोपाली क्रिकेट प्रेमियों ने छोड़ दी थी बड़ी स्क्रीन, कमलनाथ का ट्वीट

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम फाइनल मैच में हार गई। इंडिया टीम ने वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं सिर्फ फाइनल में इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन फाइनल में भारतीय टीम अपना शानदार प्रदर्शन जारी नहीं रख सकी। राजधानी भोपाल में भी क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लगी।

अहमदाबाद में जैसे ही ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम के बीच मैच शुरू हुआ। वैसे ही भोपाल की सड़कों पर क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया और बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा गया। लेकिन शाम होते-होते भारतीय टीम की बल्लेबाजी को देख भोली होने स्क्रीन छोड़कर घर जाना शुरू कर दिया। इसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लेकिन जैसे ही भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शुरुआत में विकेट लिए फिर माहौल सड़कों पर बदल गया।

Disappointed with Indian batting, Bhopali cricket fans left the big screen Kamal Nath tweeted

क्रिकेट प्रेमियों ने खराब बल्लेबाजी को बताया हार का कारण

भोपाल में क्रिकेट मैच देख रहे दशकों से जब हमारे संवाददाता लक्ष्मी नारायण ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने शुरुआत में बल्लेबाजी थी कि लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में एक का एक विकेट गिरते गए। जिसके कारण साझेदारी नहीं बन सकी और भारतीय टीम 300 का आंकड़ा क्रॉस नहीं कर सकी। वहीं गेंदबाजी को लेकर भी क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लगी। जिस तरह गेंदबाजों ने पूरे इवेंट में गेंदबाजी की उसे तरह की गेंदबाजी फाइनल मैच में दर्शकों को देखने को नहीं मिली।

बता दे मिनल रेजिडेंसी जेके रोड के पास अयोध्या बायपास भोपाल में फ्री ऑफ कॉस्ट बिग स्क्रीन पर आप लाइव स्क्रीन पर मैच दिखाया गाय और यहां पर एक स्क्रीन नहीं कम से कम पांच जगहों पर लाइव मैच दिखाया जा रहा था। लेकिन फेंस उस समय निराश हो गए जब इंडिया टीम ने बल्लेबाजी ठीक नहीं की।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय टीम को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। हमारी टीम ने फाइनल से पहले तक सारे मैच बड़े अंतर से जीते। लेकिन आज का दिन भारतीय टीम का नहीं था। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को विश्व का विजेता बनने के लिए बहुत-बहुत बधाई। भारतीय क्रिकेट टीम को उपविजेता बनने की बधाई। अगला विश्व कप हम ही जीतेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+