बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग हो सकते है, इसलिए सरकार बनने पर MP में नहीं लगाएंगे बैन: पूर्व CM दिग्विजय सिंह
MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव जीती है, तो हम बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं लेकिन हम दंगों या हिंसा में शामिल किसी को भी नहीं छोड़ेंगे।
बता दे कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही थी जिसको लेकर देश भर में भाजपा और बजरंग दल के सदस्यों ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया था। पीएम मोदी ने भी कर्नाटक की चुनावी सभा के दौरान कहा था कि ये वही कांग्रेस है, जिसने पहले श्रीराम को ताले में बंद किया और अब बजरंगबली को बंद करने की बात कह रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर भी बड़ा बयान दिया
दरअसलपुर सीएम दिग्विजय सिंह बुधवार को राजधानी में माता मंदिर चौराहे पर अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण करने पहुंचे थे। जहां पर पत्रकारों ने उनसे हिंदुत्व को लेकर सवाल किया तो, उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने भारतीय संविधान की शपथ ली है या हिंदू राष्ट्र की?'
वही कमलनाथ के बयान को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी का बयान मीडिया ने गलत तरीके से बताया है। कमलनाथ ने कभी इस बारे में बात नहीं की जो आप लोग और भाजपा का रही है। दरअसल, छिंदवाड़ा में हुई कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के ऐलान की खबरों पर कमलनाथ ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की बात नहीं कि उन्होंने सर्व धर्म की बात कही है हिंदू राष्ट्र बनाने की बात क्या है, यहां 82% हिंदू है तो यह हिंदू राष्ट्र है। कहने की क्या आवश्यकता है यह तो आंकड़े बताते हैं।
भाई दिग्विजय सिंह के बयान पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि चाहे दिग्विजय सिंह हो या कमलनाथ इनको हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही देश से। यह वोटों की फसल काटने के लिए जब जो ठीक समझते हैं, वह कहते है। वहीं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी वाणी में जहर भरा हुआ है। भारत इसलिए महान है क्योंकि यहां हिंदुत्व और हिंदू है हिंदू वासुदेव कुटुंबकम की भावना रखता है। हमारा देश सनातनी है। इसमें सभी प्रकार की पूजा-पद्धति शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications